खबर
Top News

अब तुलसी नगर में नलों से आ रहे गंदे और बदबूदार पानी से रहवासी परेशान: भागीरथपुरा कांड से नहीं लिया नगर निगम ने सबक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 फ़रवरी 2026, 4:47 pm
शेयर करें:
अब तुलसी नगर में नलों से आ रहे गंदे और बदबूदार पानी से रहवासी परेशान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई लगभग तीन दर्जन मौतों के बाद भी नगर निगम के जिम्मेदारों ने सबक नहीं लिया। भागीरथपुरा में दूषित जहरीले पानी की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया था, लेकिन निगम के जिम्मेदार अफसर अब भी बेफिक्र गहरी नींद में हैं।

इसके चलते शहर के अन्य इलाकों में भी कुछ ऐसे ही हालात निर्मित होने की आशंका है। शहर के कई हिस्सों में अब भी नलों से गंदा व बदबूदार काला पानी आने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन निगम अफसरों व जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है।

शहर के पॉश क्षेत्र में शुमार तुलसी नगर के रहवासी भी नलों से गंदा व बदबूदार पानी आने की तमाम शिकायतें कर चुके, लेकिन हालात जस के तस हैं।

भागीरथपुरा में जहरीले पानी से बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने व कई मौतों के बाद मचे हड़कंप को देख उम्मीद जागी थी कि अब शहर में जल व्यवस्था पर सख्त निगरानी होगी, लेकिन शहर के हालात बताते हैं कि निगम ने उक्त समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस प्रयास शुरू नहीं किए।

नलों से आने वाला पानी इतना गंदा है कि पीना तो दूर, दैनिक उपयोग में लेना भी खतरे से खाली नहीं है। तुलसी नगर क्षेत्र में हाईराइज इमारतें खड़ी हो चुकी हैं, कई मॉल भी निर्माणाधीन हैं।

पासपोर्ट ऑफिस खुलने के बाद क्षेत्र में लगातार आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के लिए रहवासी परेशान हैं। नगर निगम को मानों केवल राजस्व वसूली से मतलब है। पानी या प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया होने पर निगम की पीली गैंग तुरंत घरों के सामने पहुंच जाती है, लेकिन जब नागरिक टैक्स के बदले साफ पानी और बुनियादी सुविधा मांगते हैं तो उनकी आवाज निगम के बहरे तंत्र तक नहीं पहुंचती।

रहवासी बाजार से पानी खरीदकर बुझा रहे प्यास
रहवासियों का आरोप है कि तुलसी नगर में नलों से रोजाना नालों जैसा बदबूदार और काला पानी आ रहा है। हालत यह है कि इस गंदे पानी से कपड़े धोना और नहाना जोखिम भरा हो गया है। इसके चलते ज्यादातर परिवार मजबूरी में बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं।

शिकायत करने पर निगम अफसर केवल आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। कुछ अफसर बेशर्मीभरा जवाब देते हुए कहते हैं कि नर्मदा कनेक्शन कटवा लो। इससे नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त... एक समय देशभर में सफाई में नंबर वन का तमगा हासिल करने वाला शहर अब मूलभूत सुविधाओं के संकट से जूझता दिखाई दे रहा है। सवाल उठ रहा है कि आखिर शहर को किसकी नजर लग गई या फिर वे कमियां, जिन्हें वर्षों तक दबाया गया, अब एक-एक कर सामने आ रही हैं। भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई मौतों के बाद जहां निगम को और अधिक सतर्क होकर जल आपूर्ति व्यवस्था सुधारना चाहिए थी, वहीं हकीकत इसके उलट है।

संबंधित समाचार

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

7 minutes ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

16 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

26 minutes ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

37 minutes ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

43 minutes ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 1 hour ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 1 hour ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 1 hour ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 21 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 21 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!