कुख्यात भूमाफिया रहीम खान ने धोखे से हड़पी जमीन बिल्डरों को बेची
Khulasa First
संवाददाता

मामला सिंहासा की 72 बीघा भूमि का
दुबई भागने की फिराक में जमीन खाऊ
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार रोड के ग्राम सिंहासा की 72 बीघा जमीन को धोखे से हड़पने का मामला सामने आया है। ये बरकतुल्ला पिता कुदरतुल्ला की थी, जिनकी जिम्मेदारी एक भाई अमानुल्ला के पास थी। खजराना के प्रॉपर्टी ब्रोकर रहीम खान की नजर पड़ी तो उसने सभी को धोखे में रखकर न केवल जमीन हड़प ली बल्कि डोमिनिका रीयल एस्टेट के बिल्डरों विवेक चुघ, सत्यम खंडेलवाल को बेच दिया। अब पता चला है कि रहीम खान अपना सारा कामकाज समेटकर दुबई भागने की फिराक में है।
बरकतुल्ला का निधन 7 अक्टूबर 2010 को हो गया था, लेकिन इसके अगले साल छोटे भाई अजमतुल्ला की पत्नी रूबीना परवीन ने उन्हें जीवित बताकर शपथ-पत्र कोर्ट में पेश किया और इस 72 बीघा जमीन में से 49 बीघा अपने नाम करवा ली।
फर्जी पॉवर ऑफ अटार्नी का उपयोग किया। इस पर बरकतुल्ला के बेटे जफरउल्ला और बेटियों फरजाना बी, मलका बी, शहाना बी ने रूबीना के खिलाफ कोर्ट में केस लगाया।
इसके बाद खजराना के प्रॉपर्टी ब्रोकर रहीम खान ने एंट्री ली और जफरउल्ला व उनकी बहनों को भरोसा दिया न केवल जमीन वापस दिला देगा, बल्कि कोर्ट केस का निपटारा भी करवा देगा। वे जफरउल्ला को पॉवर दे दें ताकि सारे काम वो अपने स्तर पर निपटा सकें।
इसके बाद उसने झांसेबाजी शुरू की और जफरउल्ला व बहनों को धोखे में रख अपने एक व्यक्ति निजामुद्दीन बेग निवासी 241, जूना रिसाला गली नंबर 3 के पक्ष में पॉवर ऑफ अटार्नी करवा दी।
इसके बाद फिर गंदी चाल चली और जमीन की रजिस्ट्री डोमिनिका रीयल एस्टेट के कर्ताधर्ता विवेक चुघ, सत्यम खंडेलवाल के पक्ष में करवा दी। बरकतुल्ला के परिजनों ने कई बार इन बिल्डरों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन रहीम खान ने मिलने नहीं दिया।
बेग की रहस्यमय मौत
जमीन बिल्डरों के हाथ बेचने की कारगुजारी का खुलासा न हो सका, क्योंकि पॉवर ऑफ अटार्नी करवाने वाले निजामुद्दीन बेग की रहस्यमय मौत हो गई। आशंका है कि उसकी मौत के पीछ कहीं न कहीं रहीम खान का हाथ हो सकता है, क्योंकि वो अब जमीन के लिए पैसे में से एक रुपया भी निजामुद्दीन को नहीं देना चाहता था।
खातों से पैसा दिलवाया और फिर ले लिया
रहीम खान ने जमीन बिल्डरों को बिकवाने के 6 महीने बाद बरकतुल्ला के बेटे जफरउल्ला व सिर्फ दो बहनों के खातों में 2023 मे पैसा डलवाया। दूसरे ही दिन रहीम ने ये पैसा निजामुद्दीन बेग के खाते में डलवाया और तुरंत निकाल भी लिया। ये काम बेहद शातिराना तरीके से किया जिसे रहीम के साले जावेद ने अंजाम दिया।
शेष में से 14.5 बीघा पर अमानुल्ला का नाम
शेष 23 बीघा जमीन में से 14.5 बीघा जमीन बरकतुल्ला के भाई अमानुल्ला के नाम है जो उसने धोखाधड़ी कर हड़पी थी। उसका इंतकाल हो चुका है लेकिन जीते-जी भरोसा दिया था जमीन बरकतुल्ला के बेटे-बेटियों को लौटा देगा लेकिन उसके इंतकाल के बाद बेटे शराफतुल्ला, किफायतुल्ला और फतहउल्ला ने जमीन लौटाने के बजाय अपने नाम करवा ली।
शेष जमीन में से 3.5 बीघा अजमतुल्ला की है और इतनी ही जफरउल्ला के पास है। जो जमीन जफरउल्ला के पास है, उसमें भी रहीम खान ने दांव कर दिया। जफरउल्ला ने किसी पार्टी से सौदा किया था लेकिन रहीम ने ये जमीन डोमिनिका को रजिस्ट्री करवा दी और सारा पैसा खुद हजम कर गया। रहीम ने अपनी घटिया हरकतें यहीं नहीं रोकी, उसने जमीन का सौदा करने वाली पार्टी से सेटिंग की और जफरउल्ला पर धोखाधड़ी का झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया।
रहीम से जमीन मांगी...उसने धोखा दिया
जफरउल्ला और उनकी बहनों ने रहीम खान से अपनी जमीन वापस मांगी थी और कहा था हमें अपनी जमीन वापस दे दो। उसका क्या करना है, ये हम तय करेंगे, लेकिन रहीम ने बदले में धोखा दिया। उसने न जमीन वापस की न पैसा दिया।
एक बार जब दबाव बनाया तो उसने पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दी और गालियां देकर कहा अधिकारी मेरी जेब में है। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आपको जहां जाना हो, चले जाओ। रहीम दावा करता है कागजों पर कहीं भी मेरा नाम नहीं है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!