बोरे में मिला नवजात: पार्षद कार्यालय के पास नवजात छोड़ने से सनसनी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर में एक नवजात शिशु बोरे में मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नवजात को कचरा डालने की जगह पर छोड़ दिया गया था। गनीमत रही कि समय रहते बच्चे के रोने की आवाज सुन ली गई, जिससे उसकी जान बच सकी।घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।
सांईबाबा स्कूल के पास एक संकरी गली में किसी अज्ञात व्यक्ति ने बोरे में नवजात शिशु को छोड़ दिया। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। इनको शक हुआ तो उसने बोरे में झांककर देखा, जहां एक नवजात पड़ा हुआ था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को अपने संरक्षण में लेकर एमवाय अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार शुरू किया। इनको अनुसार फिलहाल नवजात की हालत स्थिर और ठीक बताई जा रही है।
हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर नवजात को छोड़ा गया, वहां से कुछ ही दूरी पर नगर निगम के यातायात प्रभारी और वार्ड क्रमांक 85 के बीजेपी पार्षद राकेश जैन का कार्यालय स्थित है। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह नवजात को छोड़ना कई सवाल खड़े कर रहा है।
द्वारकापुरी पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में यहां छोड़ा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वीडियो के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!