नव गति-नव लय ताल-छंद-नव: सु-स्वागतम, हिंदू नववर्ष, वंदन-अभिनंदन
KHULASA FIRST
संवाददाता

सबके लिए सुख-शांति, समृद्धि लेकर आया नूतन संवत्सर 2083
घर-आंगन द्वार-दहलीज पर पुराए मंगल चोक, गुड़ी संग लहराई भगवा पताकाएं
कुमकुम भरे कदमों के संग देवी भगवती की भी अगवानी, चैत्र नवरात्र का शुभारंभ
भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य के साथ हुआ इंदौर में नए साल का शुभारंभ
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नव गति, नव लय, ताल-छंद नव
कंठ, नव जलद-मन्द्ररव।
नव नभ के नव विहग-वृंद को
नव पर, नव स्वर दे !!
महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की इन पंक्तियों की तरह ही हमें अपने जीवन में नई सोच, नई उमंग और नए उत्साह के साथ नवसंवत में आगे बढ़ना है। इन्हीं मंगलकामनाओं के संग हे, नूतन संवत्सर 2083... आपका सुस्वागतम, वंदन-अभिनंदन। आपका आगमन समूची सृष्टि के लिए मंगलमय हो। समूची वसुंधरा धन-धान्य से परिपूर्ण हो।
प्रकृति हरी-भरी हो, हर घर-आंगन में खुशियां बरसें, जन-मन स्वस्थ रहें, आदि व्याधि से मुक्त हों, राष्ट्र वैभवशाली हो, मातृभूमि बलशाली हो, नेतृत्व निर्भीक हो और नागरिक कर्तव्यनिष्ठ, सभी जाति-पंथ-धर्म के बीच परस्पर प्रेम प्रगाढ़ हो, इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ ही नूतन संवत्सर आपका वंदन, अभिनंदन।
सुबह से ही शहर के हर प्रमुख चौराहों पर नूतन वर्ष का स्वागत किया गया। मुख्य कार्यक्रम राजवाड़ा पर हुआ। देवी अहिल्या के आंगन की आज की भोर अनुपम व अद्भुत हुई। इसके बाद बड़ा गणपति चौराहे पर नए वर्ष का बड़ा उत्सव मना।
महू नाका, चाणक्यपुरी, छावनी, मालवा मिल आदि जगहों पर भी सूर्य भगवान की अर्घ्य देकर नए साल का अभिनंदन किया गया। जगह-जगह गुड़ धनिये का ही नहीं, श्रीखंड का प्रसाद भी वितरित हुआ। घर-घर पूरनपोली की मिठास भी महकी। नीम की कोमल पत्तियों ने भी प्रसाद में स्थान पाया।
चेटीचंड आज, छत्रीबाग से निकलेगी शोभायात्रा
आज ही सिंधी समाज का भी सबसे बड़ा दिन व पर्व है। चेटीचंड त्योहार की खुशियां समाजजन के बीच समा गई हैं। आज शाम भगवान झूलेलाल का पूजन व अभिषेक होगा। शाम को अखंड ज्योत मंदिर, छत्रीबाग से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। ये यात्रा नगर भ्रमण करेगी। सैकड़ों मंचों से स्वागत होगा।
चैत्र नवरात्र का हुआ शुभारंभ
नूतन संवत्सर के संग भगवती जगदंबा का आगमन भी हो गया है। चैत्र के नवरात्र आ गए हैं। कुमकुम भरे कदमों के संग देवी का घर-घर आगमन हो गया है। देवी मां ने आते ही हर घर आंगन में सौभाग्य का वरदान दिया है। घर-घर घट स्थापित हो गए हैं। जवारे सिंचित कर दिए गए हैं।
देवी मंदिरों के शिखरों पर नूतन ध्वजा लहरा गई है। सप्तशती के स्वर वातावरण में गूंजने लगे हैं। देवी मंदिर जगमग हो उठे हैं। देवी भक्त, धूप की परवाह किए बगैर, नंगे कदम आपकी भक्ति में लीन हो चले हैं। बिजासन व अन्नपूर्णा माता मंदिर में अलसुबह से भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
सबके लिए अनुपम सौगात लेकर आया नवसंवत्सर
हे, नूतन संवत्सर। आप अपने साथ कितनी अनुपम सौगातें लेकर आते हैं। आप आते हैं तो इस सनातन राष्ट्र का विक्रम संवत् भी पुनः प्रतिष्ठित हो जाता है। गुड़ी पड़वा का पर्व साथ आता है और आती है चैत्र की नवरात्रि। बन-ठन गणगौर भी आपके संग-संग आती हैं। ब्रह्मा ने इस सकल सृष्टि का निर्माण भी आज किया था और सतयुग का आगाज भी आज के ही दिन से हुआ।
वर्ष प्रतिपदा के साथ अनेकानेक शुभ मंगल कारज का भी शंखनाद हो जाता है। इस बार राजा व मंत्री दोनों ही भगवान सूर्यनारायण हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। पिछली बार ये जोड़ी मंगल व शनि देवता की थी। नवसंवत, आप सबका शुभ मंगल करना। ये ही आपसे करबद्ध प्रार्थना।
नव शृंगारित प्रकृति ने किया नूतन संवत्सर का स्वागत
नूतन संवत्सर आया तो समूची प्रकृति ने नवशृंगार कर स्वागत किया। राह में नूतन पुष्प-पल्लव बिछ गए हैं। खेत-खलिहानों में गेहूं सोने सी आभा के संग दमक रहे हैं। नीम की कोमल कपोलों की गंध-सुगंध महक रही है। सुवासित-सुगंधित बयार बह रही है। घर-आंगन, द्वार-दहलीज पर चौक बन गए हैं।
गेरू-खड़िया के सुंदर मांडने उकेरे गए हैं। दहलीज हल्दी कुमकुम से लीपी गई है, अक्षत बिखेर दिए गए हैं। मुंडेर, अटारी और छज्जन पर गुड़ी बंध गई है। भगवा पताकाएं लहरा गई हैं। चहुंओर मंगल गान गूंज रहे हैं। सुहागिनों का भाग-सुहाग सज संवर गया है और पूजन अर्चन हो रहा है। बाल गोपालों ने भी नूतन परिधान धारण किए हैं। चौराहे-चौराहे पर गुड़-धनिया-धानी संग मुंह मीठे हो रहे हैं। नीम की कोमल पत्ती और मिश्री मुंह में वर्षभर की स्वस्थता की मिठास घोल रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!