खबर
टॉप न्यूज

साइवर ठगी का नया तरीका: ई-चालान की APK फाइल खोलते ही खाली हुआ बैंक अकाउंट; एफआईआर दर्ज

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

25 दिसंबर 2025, 5:21 pm
शेयर करें:
साइवर ठगी का नया तरीका

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। वॉट्सएप पर आए एक संदिग्ध ई-चालान मैसेज को खोलते ही पीड़ित का बैंक अकाउंट खाली हो गया। इसके बाद अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने ई-चालान की APK फाइल के जरिए बैंक अकाउंट खाली करने के मामले में साइबर ठगी की पहली एफआईआर दर्ज की है।

APK फाइल खोलते ही अकाउंट खाली
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि 37 वर्षीय विक्की क्षेत्री, निवासी होल्कर विला दशहरा मैदान रोड की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। विक्की पेशे से ड्राइवर हैं। 10 नवंबर को उनके वॉट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से ई-चालान का मैसेज आया, जिसमें APK फाइल अटैच थी।

1.23 लाख की हुई ठगी
विक्की ने जैसे ही फाइल खोली, कुछ ही मिनटों में उनके बैंक खाते से पहले 70 हजार रुपए, फिर 50 हजार रुपए और बाद में 3 हजार रुपए निकाल लिए गए। इस तरह कुल 1 लाख 23 हजार रुपए की साइबर ठगी हुई।

पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। जांच के बाद क्राइम ब्रांच की अनुशंसा पर अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

टेलीग्राम टास्क स्कैम में 3.68 लाख की ठगी
इसी थाना क्षेत्र में अरविंद कुमार शर्मा के साथ 3 लाख 68 हजार रुपए की ठगी का मामला भी सामने आया है। 21 नवंबर को उन्हें खुद को अनसूइया बताने वाली महिला ने कॉल कर रेटिंग टास्क का ऑफर दिया। शुरुआती तीन टास्क पूरे करने पर उन्हें 150 रुपए मिले, जिससे भरोसा बन गया।

दिया था मुनाफे का लालच
इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लगातार ट्रांजेक्शन करवाए गए। बाद में क्रेडिट स्कोर कम होने का बहाना बनाकर उनसे 3.68 लाख रुपए ऐंठ लिए गए।

लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी
भंवरकुआं थाना पुलिस ने जितेंद्र परमार, निवासी पालदा चौक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। 19 नवंबर को उन्हें कॉल कर खुद को एक्सिस बैंक अधिकारी बताया गया और क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर वॉट्सएप लिंक भेजी गई। जैसे ही उन्होंने लिंक खोली, आरोपियों ने उनके खाते से 1 लाख 28 हजार रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली।

बिजनेस लोन के नाम पर 5 लाख की ठगी
बाणगंगा थाना क्षेत्र में भी साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को शिकार बनाया। भवानी नगर निवासी अखिलेश ठाकरे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों ने खुद को एचडीएफसी बैंक का मैनेजर बताकर बिजनेस लोन दिलाने का झांसा दिया और अलग-अलग बहानों से 5 लाख रुपए हड़प लिए।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 8 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 8 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 9 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 9 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 9 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 9 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 9 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 9 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 9 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 9 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 9 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 10 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 10 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 10 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 10 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 10 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 10 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!