खबर
टॉप न्यूज

नर्मदा लाइन के पाइप जले जिम्मेदारी से भागे अफसर: दो स्कूलों के पास लगी आग, जहरीले धुएं से हड़कंप; 100 से ज्यादा पाइप खाक

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

24 दिसंबर 2025, 2:49 pm
शेयर करें:
नर्मदा लाइन के पाइप जले जिम्मेदारी से भागे अफसर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
महू नाका चौराहा पर मूकबधिर विद्यालय व सराफा विद्या निकेतन के पास खुले मैदान में रखे नर्मदा लाइन के प्लास्टिक पाइपों में मंगलवार को भीषण आग लग गई, जिसने विकराल रूप ले लिया। नर्मदा परियोजना के नाम पर वर्षों से लावारिस हालत में पड़े पाइपों ने एक बार फिर सरकारी लापरवाही का खुलासा कर दिया।

जहरीले धुएं से आसपास रहने वाले रहवासी, व्यापारी और स्कूल स्टाफ दहशत में आ गए, जबकि करोड़ों की सामग्री जलने के बाद भी न नगर निगम, न नर्मदा विभाग और न ही ठेकेदार जिम्मेदारी लेने मौके पर पहुंचा।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नर्मदा पाइपलाइन के लिए रखे गए बड़े प्लास्टिक पाइपों के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भयावह थी कि करीब एक किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देता रहा। जहरीले धुएं के कारण आसपास के घरों और दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने खिड़की-दरवाजे बंद कर घरों में कैद हो गए।

गनीमत रही कि घटना के वक्त दोनों स्कूलों में छुट्टी का समय था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के सब इंस्पेक्टर संतोष दुबे ने बताया कि मैदान में नर्मदा लाइन बिछाने के लिए रखे पाइपों में आग लगी थी।

आशंका है कि किसी नशेड़ी द्वारा कचरे में आग लगाने या पास में जल रही आग की चपेट में आने से पाइपों ने आग पकड़ ली। इस घटना में 100 से अधिक प्लास्टिक पाइप पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

ठेकेदार ने छोड़ा काम, अफसर बने अनजान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस इलाके में नर्मदा पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था, लेकिन लंबे समय से ठेकेदार ने पाइप मैदान में यूं ही पटक रखे थे। न सुरक्षा इंतजाम, न ही निगरानी। ख़ास बात यह कि घटना के बाद भी नगर निगम, नर्मदा विभाग या संबंधित ठेकेदार का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

फायर ब्रिगेड ने जब पाइपों की जानकारी के लिए सराफा विद्या निकेतन स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की, तो उन्होंने मालिकाना हक को लेकर इंकार कर दिया। जिम्मेदारों के सामने न आने पर फायर ब्रिगेड को अज्ञात के नाम पंचनामा बनाकर रिपोर्ट तैयार करनी पड़ी।

टैग:

संबंधित समाचार

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत
Top News

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

11 minutes ago
नकल जांच का अनोखा संकट
Top News

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

23 minutes ago
रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी
Top News

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

29 minutes ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

39 minutes ago
अब भी परमिशन का इंतजार
Top News

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

about 1 hour ago
नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 17 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 18 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 18 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 18 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 18 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 18 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 18 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 18 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 19 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 19 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 19 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 19 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 19 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!