घूरने की बात पर हत्या: अवैध संबंध के विरोध पर पति ने भी मौत के घाट उतारा पत्नी को
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दो थाना क्षेत्रों में बीते दिन हत्या के दो मामले सामने आए। एक में घूरने की बात पर बदमाशों ने विवाद कर एक युवक की हत्या कर दी तो दूसरे में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
आजाद नगर पुलिस के अनुसार मूलत: आगराखुर्द, देवास निवासी नीरज उर्फ निर्भय पिता मांगीलाल गंगराड़े (25) डेढ़ दो साल से इंदौर के पालदा क्षेत्र में रहकर हम्माली करता था। कल रात दोस्त रितेश पिता गेंदालाल (19) निवासी दुर्गा नगर के साथ शराब पीकर घर जा रहा था।
रास्ते में तीन इमली चौराहे से आगे प्रभु तौल कांटे के पास कुछ युवकों से उसका घुरने की बात को लेकर विवाद हो गया। हाथापाई के बीच गुस्से में निर्भय ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया और आगे बढ़ गया। गुस्साए युवक ने साथियों के साथ मिलकर निर्भय पर चाकू से हमला कर दिया।
बीचबचाव करने पर रितेश भी घायल हुआ। हमले के बाद बदमाश भाग निकले। रितेश खून से लथपथ नीरज को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचा, लेकिन अधिक खून बहने से रास्ते में मौत हो चुकी थी।
सूत्रों का कहना है पुलिस ने रितेश को आज सुबह बुलवाया और पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है। वहीं, देर रात ही पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ जारी है।
पत्नी की निर्मम हत्या कर भागा पति
लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या हो गई। मृतका संगीता चौहान (45) निवासी निरंजनपुर है। घटना बुधवार शाम की है। महिला की हत्या उसके ड्राइवर पति रमेश ने उस समय की, जब वह किचन में काम कर रही थी। पुलिस के अनुसार पता चला है रमेश के किसी अन्य महिला से संबंध थे।
इसी बात को लेकर उनमें आए दिन विवाद होते थे। घटना की शाम भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो रमेश ने पत्नी के सिर पर भारी वस्तु मार दी। पत्नी के खून से लथपथ व अचेत होने पर भाग निकला।
भागते हुए उसे बेटे आकाश ने देख लिया। वह तुरंत किचन में गया और खून से लथपथ मां को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला सिलाई करती थी। फरार पति की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!