खबर
Top News

नगर निगम का बड़ा एक्शन: अपर आयुक्त को हटाया; इस मामले में हुई कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 मार्च 2026, 12:52 pm
शेयर करें:
नगर निगम का बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नगर निगम की वित्त एवं लेखा शाखा में पदस्थ अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर को कमिश्नर संस्कृति जैन ने पद से हटा दिया है। उनकी जगह अपर आयुक्त मुकेश शर्मा को प्रभार सौंपा गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में नगर निगम का बजट पेश होना है और इसे तैयार करने की जिम्मेदारी अब तक सेवतकर के पास ही थी।

फर्जी बिलों से करोड़ों की निकासी का मामला
दरअसल, नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की थी। टीम ने निगम के डाटा सेंटर सहित कई शाखाओं में छापेमारी कर करीब 10 साल के दस्तावेज और सर्वर डाटा जब्त किए थे।

इस मामले में सेवतकर सहित अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

कोर्ट से सर्च वारंट लेकर हुई कार्रवाई
नगर निगम में फर्जी भुगतान की शिकायत नवंबर 2025 में लोकायुक्त को मिली थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 9 मार्च को गुणवंत सेवतकर के खिलाफ FIR दर्ज की गई। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर नगर निगम कार्यालयों में छापेमारी की गई।

ऐसे सामने आई गड़बड़ी
जांच में सामने आया कि नगर निगम के जलकार्य, सामान्य प्रशासन और केंद्रीय वर्कशॉप विभागों के नाम पर वाहनों की मरम्मत, पेंटिंग और अन्य कार्यों के बिल बनाए गए।

कई मामलों में काम हुआ ही नहीं, लेकिन सिस्टम में ई-बिल तैयार कर भुगतान निकाल लिया गया। कुछ मामलों में जिस विभाग के नाम से बिल बनाए गए, उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी।

इन कार्यालयों में हुई छापेमारी
लोकायुक्त टीम ने नगर निगम की लेखा शाखा, कंप्यूटर शाखा, डाटा सेंटर, लिंक रोड-2 स्थित मुख्य कार्यालय, फतेहगढ़ स्थित पुराने कार्यालय में एक साथ कार्रवाई की।

SAP सॉफ्टवेयर का डाटा भी जब्त
जांच टीम ने भुगतान से जुड़े SAP सॉफ्टवेयर का डिजिटल डाटा भी कब्जे में लिया है। अब इसकी जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि किन-किन कामों के नाम पर भुगतान किया गया और वास्तव में काम हुआ भी था या नहीं।

सेवतकर का पक्ष
इस मामले में गुणवंत सेवतकर ने कहा था कि लेखा शाखा में बिल सीधे तैयार या पास नहीं किए जाते। संबंधित विभागों से सत्यापन के बाद बिल आते हैं और फंड की उपलब्धता तथा नगर निगम आयुक्त से चर्चा के बाद ही भुगतान किया जाता है।

फिलहाल लोकायुक्त की जांच जारी है और दस्तावेजों की जांच के बाद अन्य कर्मचारियों और फर्मों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 3 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 3 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 3 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 4 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 4 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 4 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 4 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 4 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 4 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 5 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 5 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 5 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 5 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!