खबर
Top News

ससुराल में 12 वर्षीय बेटी के हक के लिए जूझ रही मां: मायके से खाना बुलाकर पेट भरने को मजबूर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मार्च 2026, 2:55 pm
शेयर करें:
ससुराल में 12 वर्षीय बेटी के हक के लिए जूझ रही मां

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक तरफ देशभर में महिला सशक्तिकरण और महिला दिवस की बातें होती हैं, वहीं शहर में एक मां अपनी 12 साल की बेटी के भविष्य और हक के लिए 40 दिन से उसके ससुराल में संघर्ष कर रही है। आरोप है कि पति, ससुर और ननद ने उसे घर में रहने तो दिया, लेकिन खाना बनाने तक की अनुमति नहीं है। उसे किचन में जाने से रोक दिया गया और गैस चूल्हा जलाने की इजाजत नहीं है। मजबूरी में मां-बेटी मायके से चोरी-छिपे मंगाए खाने के सहारे किसी तरह गुजारा कर रही हैं।

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित 70, लाड़काना नगर निवासी पीड़िता छाया मंगलानी का आरोप है कि पति मनीष मंगलानी, ससुर मनोहरलाल मंगलानी और ननद रेखा मंगलानी उसे लगातार मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। वह अपनी बेटी के भविष्य और अधिकार के लिए तमाम प्रताड़नाएं सहते हुए ससुराल में डटी है, लेकिन हालात ऐसे हो गए हैं कि उसे प्रशासन से मदद की गुहार लगाना पड़ी।

प्रेम विवाह के बाद बदल गया माहौल
महिला के मुताबिक वर्ष 2013 में मनीष मंगलानी से उसका प्रेम विवाह हुआ था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन सास के निधन के बाद घर का माहौल बदल गया। महिला का आरोप है कि ससुर और ननद को यह डर सताने लगा कि वह पैतृक मकान पर कब्जा कर लेगी।

इसके चलते पति ने उसे पैतृक घर से अलग कर किराए के मकान में यह कहकर रहने भेज दिया कि वह भी उसके साथ रहेगा, लेकिन किराए के मकान में जाने के कुछ समय बाद ही माता-पिता के पास रहने चला गया और केवल मकान का किराया देना जारी रखा, जबकि बाकी सारी जिम्मेदारी पूरी तरह उसी पर छोड़ दी।

सिलाई-कढ़ाई कर बेटी की परवरिश
पति के अलग रहने के बाद महिला ने सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपनी बेटी की परवरिश की। उस समय बच्ची काफी छोटी थी। घर चलाने और बच्ची को संभालने की जिम्मेदारी पूरी तरह महिला पर आ गई। बच्ची बड़ी होने के साथ-साथ महिला के सामने नई समस्याएं खड़ी होने लगीं।

बदनाम करने की साजिश
महिला का आरोप है कि उसे बदनाम करने के लिए ससुराल वालों ने पुलिस और कलेक्टर कार्यालय में शिकायतें भी दी हैं। उसमें कहा गया है कि वह ससुर को खाना नहीं देती, जबकि महिला का कहना है कि उसे खुद ही खाना नहीं बनाने दिया जा रहा।

सीसीटीवी से निगरानी का आरोप
महिला का कहना है कि घर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसकी और बेटी की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इन परिस्थितियों का असर उसकी 12 साल की बेटी की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है।

बस, बेटी को उसका हक मिल जाए
पीड़िता का कहना है कि वह खुद कहीं भी रह सकती है, लेकिन अपनी बेटी के भविष्य के लिए यह संघर्ष कर रही है। मेरी बेटी का भी इस घर पर हक है। जब तक उसे उसका अधिकार नहीं मिल जाता, मैं यहां से नहीं जाऊंगी। अगर मुझे जबरदस्ती निकाला गया तो इसी घर के सामने धरना देकर बैठ जाऊंगी।

महिला ने प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि उसकी व बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित कर मामले में उचित कार्रवाई की जाए, ताकि उसकी बच्ची का भविष्य सुरक्षित हो सके।

नौ महीने अंधेरे में गुजारे
पीड़िता ने बताया करीब नौ महीने पहले मकान मालिक ने बिजली कनेक्शन काट दिया। इसके चलते वह बेटी के साथ अंधेरे में रहने को मजबूर हो गई। इतने लंबे समय तक बिना बिजली के रहने के बावजूद पति ने कोई ठोस मदद नहीं की।

समझौते की कोशिशें भी नाकाम
इन वर्षों में महिला ने कई बार ससुराल वालों से समझौते की कोशिश की। वह अपनी मां को लेकर भी ससुराल पहुंची, ताकि बच्ची के भविष्य को देखते हुए उसे अपने घर में रहने दें, लेकिन इन कोशिशों का भी कोई असर नहीं हुआ। पीड़िता का कहना है कि उसने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और वन स्टॉप सेंटर में भी शिकायत की। हर जगह से यही जवाब मिला कि ससुराल जाने से उसे कोई नहीं रोक सकता, लेकिन प्रशासन किसी को जबरदस्ती घर में भी नहीं भेज सकता।

40 दिन पहले ससुराल पहुंची
लगातार संघर्ष और अनिश्चितता के बीच करीब 40 दिन पहले महिला अपनी बेटी को लेकर ससुराल पहुंच गई। उसे उम्मीद थी कि पिता के घर में बच्ची को सुरक्षित माहौल मिलेगा, लेकिन उसका आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद उसका संघर्ष और बढ़ गया। पहले पति ने धमकाकर और मारपीट कर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, फिर उसके व बच्ची के खाने-पीने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

किचन में जाने की मनाही
महिला के अनुसार उसे किचन में जाने नहीं दिया जा रहा और अपना गैस चूल्हा तक लाने की अनुमति नहीं है। पिछले 40 दिन से वह और बेटी मायके से मंगाए खाने के सहारे गुजारा कर रही हैं। कई बार पति गुस्से में वह सामान भी छीन लेता है, जिससे मां-बेटी को भूखे रहना पड़ता है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 12 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 12 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 12 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 12 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 13 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 13 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 13 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 13 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 13 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 13 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 13 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 13 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 13 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 13 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 14 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 14 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 14 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 14 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!