खबर
टॉप न्यूज

प्रॉपर्टी के लालच में मां को कर दिया गायब: कोर्ट की शरण ले चुके किसान ने की कलेक्टर; विधायक और देहात पुलिस को शिकायत

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

25 दिसंबर 2025, 3:58 pm
शेयर करें:
प्रॉपर्टी के लालच में मां को कर दिया गायब

भाइयों और भाभियों पर हत्या कर जमीन में दफनाने का आरोप

शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होने की कही जा रही बात

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
मेरे भाई और भाभियां मां से संपत्ति को लेकर विवाद करते थे। करीब सालभर पहले मां अचानक लापता हो गई, जो आज तक नहीं मिली। भाइयों ने भी मुझे घटना के दो दिन बाद बताया, जबकि मैं उनके घर के पिछले हिस्से में ही रहता हूं।

शंका है कि उन्होंने संपत्ति के लिए मां की हत्या का उन्हें कहीं दफना दिया है। कोर्ट की शरण ली। कलेक्टर, पुलिस से लेकर विधायक तक को शिकायत की, लेकिन अब तक मां को तलाशने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्राम काजी पलासिया (खुड़ैल) निवासी अब्दुल रऊफ ने बताया कि मेरे दादा वजीर खान ने मेरे माता-पिता को उनके विवाह के समय ग्राम सिंधी बरीया (खुड़ैल) में कृषि भूमि सर्वे नं. 282 रकबा 0.7450 एवं सर्वे नं. 283/1 रकबा 0.9020 कुल रकबा 1.6470 हेक्टेयर जमीन (वर्तमान मूल्य करीब 15 से 18 करोड़ रुपए) दी थी। हम नौ भाई-बहन हैं। बहनों की शादी हो चुकी है।

14 जून 2017 को पिता अब्दुल रहिम की मौत के बाद जमीन मां नजमा बी के नाम हो गई। मां मुझसे बड़े दो भाइयों रईस कुरैशी और रमजान कुरैशी के साथ गांव में ही रहने लगी। मैं इसी मकान में पिछले हिस्से में रहता हूं।

पिता की मां के बाद मेरी मां उक्त संपत्ति को बहनों और हम सभी भाईयों में बांटना चाहती थी, लेकिन मेरे भाई और भाभी हमेशा संपत्ति उनके नाम करने के लिए मां से झगड़ते रहते थे।

इस बीच 12 सितंबर 2024 की दोपहर से मां नजमा बी अचानक गायब हो गई, जो कि आखिरी बार भाई रमजान और रईस के घर पर थी। किसी ने उन्हें घर से निकलते नहीं देखा। मां के लापता होने के बारे में भाइयों ने मुझे 14 सितंबर को बताया। इसी दिन उन्होंने खुड़ैल थाने में मां की गुमशुदगी भी दर्ज कराई।

साथ ही मुझे पता चला कि इसी दिन रफीक, उसकी पत्नी रुबीना व परिवार के अन्य सदस्य शाम को बिना किसी कारण, बिना किसी को बताए दिल्ली चले गए, जबकि उन्हें मां नजमा बी के गुम होने कि खबर थी।

मुझे शंका है कि रफीक, रूबीना बी, रईस और रमजान ने साजिश के तहत संपत्ति के लिए मां नजमा बी पति अब्दुल रहिम का अपहरण कर उनकी हत्या कर मृत शरीर को नष्ट कर दिया या कहीं दफना दिया है। मामले में शिकायत पर भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

मैंने मोर्चा खोला तो मुझ पर ही लगा रहे इल्जाम
खुड़ैल पुलिस ने भी 15 जनवरी 2025 को दिए हाईकोर्ट के आदेश (रीट याचिका नंबर 33075/2024) पर परिवार के कुछ लोगों ने बयान दिए और संपत्ति विवाद में रफीक कुरैशी, उसकी पत्नी रुबीना, रईस व और रमजान पर हत्या कर मृत शरीर को ठिकाने लगाने के आरोप लगाए।

बावजूद इसके पुलिस ने उक्त आरोपियों के कथन इस दिशा में नहीं लिए। मैंने 22 फरवरी 2025 को लिखित शिकायत करने खुडै़ल थाने गया तो मुझसे आवेदन लेने से इनकार कर दिया गया। इसके चलते मैंने 26 मई 2025 को कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में शिकायत की।

कलेक्टर ने देहात एसपी को जांच के लिए निर्देशित किया। हाल ही में मैंने 25 नवंबर को भी आला पुलिस अफसरों से शिकायत की है। इसके चलते आरोपी रफीक, उसकी पत्नी रूबीना बी, रईस और रमजान हम पर ही मां को गायब करने और ग्राम सिंधी बरौदा की जमीन अपने नाम करवाने के आरोप लगा रहे हैं। ये तक कह रहे हैं कि हमने उच्च अधिकारियों से सारा मामला तय कर लिया है। तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

अखबारों में इनाम देने का विज्ञापन तक दिया
मैंने भी मां नजमा बी को आस-पास गांव, रिश्तेदारी में व अजमेर में, यहां तक कि कब्रिस्तानों में भी ढूंढा। अखबारों में मय फोटो इश्तेहार देकर ढूंढ कर लाने वालों को इनाम तक देने कि घोषणा कि लेकिन मां का आज तक कोई पता नहीं चला।

टैग:

संबंधित समाचार

चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

1 minute ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

21 minutes ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

25 minutes ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

34 minutes ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 1 hour ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 1 hour ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 19 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 20 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 20 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 20 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 20 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 20 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 20 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 20 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!