महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एमआईसी बैठक के बाद कहा: अभी नहीं बेचेंगे निगम की संपत्ति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर की अध्यक्षता में हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निगम अभी संपत्तियां नहीं बेचेगा। इसके अलावा शहर विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए शहर की पार्किंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इन्हें ठेके पर देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि नगर निगम ने अपनी संपत्तियों को फ्री होल्ड करने की योजना बनाई थी, लेकिन इसे मौजूदा में टाल दिया गया है। महापौर ने कहा कि एमआईसी में इस विषय पर चर्चा जरूर होती, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि निगम भविष्य में पीपीपी मोड और सीएसआर के माध्यम से मार्केट्स को विकसित कर राजस्व बढ़ाने के लिए काम करेगा।
इसी माह प्रस्तुत किया जाएगा निगम का वार्षिक बजट...महापौर ने कहा कि निगम का वार्षिक बजट इसी माह प्रस्तुत किया जाएगा। इसे लेकर एमआईसी में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बजट शहर की मूलभूत सुविधाओं और विकास को बढ़ाने वाला होगा। शहर की पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पार्किंग के टेंडर निकालने की स्वीकृति दी गई।
तुलसी नगर पुलिया से निपानिया तक सड़क की स्ट्रेंथनिंग सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी करने की मंजूरी भी दी गई है। महापौर ने कहा कि निगम जोन समितियों को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान को भी स्वीकृति दी गई।
कई प्रस्तावों को मंजूरी दी... महापौर ने कहा कि एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इनमें छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी स्टेडियम करने का निर्णय लिया गया।
इसी तरह शहर में 6 नई पार्किंग के टेंडर निकालने की मंजूरी, तुलसी नगर पुलिया से निपानिया तक सड़क स्ट्रेंथनिंग के काम को मंजूरी, सरवटे बस स्टैंड की पार्किंग को ठेके पर देने के लिए टेंडर जारी होगा।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!