STF की बड़ी कार्रवाई: 599 किलो गांजे से भरा ट्रक पकड़ा; गुप्त कम्पार्टमेंट में रखा था छिपाकर
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। बुधवार रात हुई इस संयुक्त कार्रवाई में 599 किलोग्राम गांजा और उसे ले जा रहा ट्रक जब्त किया गया है।
जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।
ट्रक में बनाया था गुप्त कम्पार्टमेंट
तस्करों ने ट्रक में लोहे की चादरों से एक बेहद शातिराना गुप्त कम्पार्टमेंट तैयार किया था, जो बाहर से बिल्कुल दिखाई नहीं देता था। इसी छिपे हुए हिस्से में गांजे के पैकेट रखकर तस्करी की जा रही थी, ताकि सामान्य जांच में शक न हो।
जंगल मार्ग से पकड़ा ट्रक
STF ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़–मध्य प्रदेश सीमा के पास, जिला अनूपपुर के थाना जेतहरी क्षेत्र में स्थित घने जंगल वाले मार्ग पर की। यहां ओडिशा से मध्यप्रदेश के मैहर जा रहे ट्रक को रोककर जब तलाशी ली गई, तो तस्करी का पूरा खेल सामने आ गया।
STF एसपी ने दी जानकारी
यह पूरी कार्रवाई भोपाल और जबलपुर STF की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। STF एसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान संभल (ओडिशा) से मैहर (मध्य प्रदेश) जा रहा ट्रक क्रमांक JH 02 BL 7103 संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
गहन जांच के दौरान ट्रक से 599 किलो गांजा बरामद किया गया। इस मामले में STF ने दो आरोपियों अंकित विश्वकर्मा, निवासी जिला सीधी, धनंजय सिंह पटेल, निवासी जिला सतना को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
STF की बड़ी सफलता
यह कार्रवाई मध्य प्रदेश में सक्रिय अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है। STF अब इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजे की यह खेप किन-किन राज्यों में सप्लाई की जानी थी और इसके पीछे कौन-सा गिरोह सक्रिय है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!