हाईकोर्ट में बड़ा फेरबदल, राहुल सेठी और आशीष यादव की एंट्री: शासकीय अधिवक्ताओं की एक साल की नियुक्ति से मचा हड़कंप
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश शासन ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शासकीय अधिवक्ताओं की एक साल के लिए नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले के तहत इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर हाईकोर्ट के लिए नए शासकीय अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इससे पहले शासन द्वारा दो बार कार्यकाल बढ़ाया जा चुका था, लेकिन इस बार सीधे नई नियुक्तियों ने हलचल बढ़ा दी है। इंदौर हाईकोर्ट में सबसे ज्यादा चर्चा राहुल सेठी और आशीष यादव के नाम को लेकर है। अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर पहले पदस्थ आनंद सोनी और विश्वजीत जोशी की जगह अब राहुल सेठी और आशीष यादव को नियुक्त किया गया है।
वहीं, इंदौर के पूर्व कलेक्टर और परिवहन विभाग में पदस्थ रह चुके मनीष सिंह के बेटे कुशाग्र सिंह को शासकीय अधिवक्ता (डिप्टी जीए) बनाया गया है। वे 2020 बैच के अधिवक्ता हैं। नियमों के अनुसार सात वर्ष का अनुभव पूरा न होने के कारण वे केवल सिविल रिट एप्लीकेशन ही देख सकेंगे, क्रिमिनल अपील का कार्य उन्हें नहीं दिया जाएगा।
इसी क्रम में 2020 बैच के ही अधिवक्ता विजय नागपाल को भी डिप्टी जीए बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। इंदौर हाईकोर्ट में डिप्टी एडवोकेट जनरल के पद पर कुशल गोयल और सुदीप भार्गव को यथावत रखा गया है।
कुल मिलाकर, शासन के इस फैसले ने हाईकोर्ट की लॉबी में नए समीकरणों को जन्म दे दिया है। एक साल की इस नियुक्ति अवधि में कौन कितना प्रभाव छोड़ पाएगा इस पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं।
संबंधित समाचार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!