खबर
Top News

पीटीएस में हिटलर मैडम का आतंक: 12 साल से जमीं एडिशनल एसपी पर महिला कर्मियों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 मार्च 2026, 2:58 pm
शेयर करें:
पीटीएस में हिटलर मैडम का आतंक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तानाशाही का दौर इतिहास बन चुका है, लेकिन कुछ अधिकारी साबित कर रहे हैं सत्ता का दुरुपयोग आज भी खत्म नहीं हुआ है। पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग स्कूल) को लेकर आई शिकायतें इसी ओर इशारा कर रही हैं, जहां एक महिला अधिकारी के रवैये को लेकर कई पुलिसकर्मी, खासकर महिला कर्मी सालों से असंतोष जाहिर कर रहे हैं पर उनकी सुनने वाला कोई नहीं।

पीटीएस में एडिशनल एसपी गीता चौहान करीब 12 वर्ष से अंगद के पैर की तरह जमी हैं। इतने लंबे समय में उन्होंने महाभारत का ऐसा चक्रव्यूह रच दिया है कि वरिष्ठ अधिकारी भी धृतराष्ट्र बनकर मौन साधे हुए हैं।

पुलिसकर्मियों का कहना है कई बार उनके व्यवहार से परेशान होकर विरोध हुआ लेकिन मैडम की हिटलरशाही पर कोई असर नहीं पड़ा। यहां तक कि महिला आरक्षकों को भी नहीं बख्शतीं हैं।

महिला अधिकारी व कर्मचारियों की विशेष प्रताड़ना- एक महिला आरक्षक ने ‘खुलासा फर्स्ट’ को बताया मैडम का इतना आतंक है कि बराबरी के अधिकारी भी परेशान रहते हैं।

कई महिला अधिकारी त्रस्त होकर तबादला करा चुकी हैं। पीटीएस में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या लगभग 25 है। इनकी शिकायत आखिर सुने कौन—यह बड़ा सवाल बन गया है। कुछ महिला अधिकारियों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर सीधे आरोप लगाया महिलाओं की समस्याओं को लेकर मैडम कभी गंभीर नहीं रहतीं।

अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए सभी को निशाने पर ले लेती हैं चाहे कोई पारिवारिक परेशानी से जूझ रही हों या किसी कारणवश शहर से बाहर जाने में असमर्थ हों। यदि किसी ने उनके आदेशों पर सवाल उठाने की हिम्मत कर दी, तो उसे पीटीएस से बाहर करवाने तक की कोशिश शुरू हो जाती हैं।

विभाग में ऐसा प्रभाव बना लिया है कि उनके खिलाफ खुलकर बोलने से कर्मचारी कतराते हैं। कुछ पुलिसकर्मियों का कहना है विभाग में ऐसा माहौल बन गया है मानो कोई चक्रव्यूह रच गया हो।

वरिष्ठ अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल
कुछ पुलिसकर्मियों का आरोप है कई बार वरिष्ठ अधिकारियों तक भी बात पहुंचाई लेकिन ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। वे खुलकर सामने आने से डरते हैं, क्योंकि करियर पर असर पड़ सकता है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनका पक्ष सामने आता है तो स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

महिला कर्मियों की पीड़ा है महिला ही महिला की सबसे बड़ी दुश्मन बन बैठी है। यह सिर्फ कहावत नहीं, बल्कि हकीकत है—वह भी ऐसे विभाग में, जो देशभक्ति और जनसेवा की भावना के साथ खाकी वर्दी धारण करता है। खाकी का मतलब अनुशासन, संवेदनशीलता और जनता की सेवा है, लेकिन दुर्भाग्य है कुछ लोग इसी वर्दी के सहारे अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हैं।

सवाल है जिस वर्दी का मकसद सेवा और सुरक्षा है, वहीं अगर तानाशाही का प्रतीक बन जाए तो पीड़ित अपनी आवाज किस तक पहुंचाए?

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 13 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 13 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 13 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 13 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 13 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 14 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 14 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 14 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 14 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 14 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 14 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 14 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 14 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 14 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 15 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 15 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 15 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 15 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!