खबर
टॉप न्यूज

प्यार, साजिश और... कत्ल: शहर में युवतियों और महिलाओं के हाथों खून

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

23 दिसंबर 2025, 3:26 pm
शेयर करें:
प्यार, साजिश और... कत्ल

साल 2025 में जनवरी से नवंबर तक हुई सात हत्याओं ने उड़ाए होश

मुकेश मुवाल 98934-39951 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्यार की आड़, साजिश की परतें व अंत में बेरहमी से कत्ल, इंदौर में हत्या की वारदातों में अब सिर्फ बदमाश नहीं, बल्कि युवतियां व महिलाएं भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला अन्नपूर्णा क्षेत्र का है, जहां द्वारकापुरी निवासी यश भान की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। खास बात यह कि इस हत्याकांड में पुलिस ने युवती चारू परदेसी सहित अन्य को पकड़ लिया।

अगर पूरे साल की तस्वीर देखें तो हत्या के आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए जिनमें महिलाओं की भूमिका ने सनसनी मचा दी। इनमें ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। भले ही राजा की हत्या शिलांग में हुई, लेकिन उसकी साजिश पत्नी सोनम ने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर इंदौर में रची थी।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 30 नवंबर के बीच इंदौर नगरीय क्षेत्र में कुल 40 हत्याएं दर्ज हुईं। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 48 था। यानी संख्या में गिरावट जरूर आई, लेकिन शहर में सामने आए सात हत्याकांड ऐसे रहे, जिन्होंने पूरे इंदौर को झकझोर कर रख दिया। आंकड़े भले ही राहत देते हों, लेकिन कत्ल की कहानियों में उभरता यह नया चेहरा जहां रिश्ते ही खून के प्यासे बन जाएं शहर के लिए सबसे बड़ा सवाल बनकर खड़ा है।

इन मामलों ने मचाई सनसनी
25 फरवरी 2025 में भंवरकुआं इलाके में मेकअप आर्टिस्ट कृष्णा उर्फ किशु सिसोदिया (19) निवासी तेजाजी नगर ने अपने प्रेमी संस्कार पिता घनश्याम पटोलिया (21) निवासी सागर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। दोनों पिपल्याराव इलाके में किराए के मकान में रहते थे।

5 जून 2025 को निर्दयी मां वर्षा पति अविनाश निवासी प्रजापत नगर ने अपनी सात माह की मासूम बेटी मायरा को हौज में डुबोकर मार डाला था। गिरफ्तारी पर खुलासा हुआ कि उसके सास-ससुर से आए दिन विवाद होते थे। इसके चलते उसने गुस्से में अपनी मासूम बच्ची की जान ले ली। वर्षा इससे पहले भी बच्ची को हौज में डालकर हत्या का प्रयास कर चुकी है।

13 अगस्त 2025 को कनाड़िया गांव में रानी सोनगरा (28) की गोली मारकर हत्या हुई थी। पुलिस ने रानी के पति ईश्वर सोनगरा, उसकी दूसरी पत्नी तोषिका सोनगरा, शूटर मुजफ्फर खान और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया था।

22 जून 25 को विजय नगर क्षेत्र में गुस्साई बहू नेहा पति संदीप पटेल निवासी श्रीराम नगर ने पत्थर से वार कर सास गोमतीबाई पति कौशल प्रसाद की हत्या कर दी थी। सास, बहू पर शंका करती थी, इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे।

15 अगस्त 25 को तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला में जन्मदिन के एक दिन पहले ही मां बिंजल ने अपनी दो वर्षीय बच्ची राधिका के रोने से नाराज होकर डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

9 अगस्त 25 को प्रेम-प्रसंग के चलते तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के मोरोद गांव में ग्राम काठी जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) निवासी संजय यादव की हत्या हो गई थी। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी अर्चना यादव, मुन्नालाल यादव, रोहित यादव और शुभम उर्फ बाबू यादव को गिरफ्तार किया था। अर्चना का संजय से संबंध था। दबाव में अर्चना ने संजय यादव को बुलवाया और आरोपियों ने डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पत्थरों से उसके गुप्तांग को भी कुचल दिया।

टैग:

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 11 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 11 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 12 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 12 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 12 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 12 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 12 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 12 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 13 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 13 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 13 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 13 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 13 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 13 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 13 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 13 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 13 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 13 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!