खबर
Top News

शराब ठेकेदार अशोक अरोरा का सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण: मुख्यमंत्री से शिकायत; कानून को ठेंगा दिखाकर जनता को दी जा रही धमकियां

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 मार्च 2026, 5:02 pm
शेयर करें:
शराब ठेकेदार अशोक अरोरा का सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
शहर में अपनी दबंगई और विवादित कार्यशैली के लिए कुख्यात शराब ठेकेदार अशोक अरोरा ने अब सार्वजनिक संपत्तियों को अपनी जागीर समझना शुरू कर दिया है। रसूख के नशे में चूर अरोरा पर आम जनता के इस्तेमाल वाले सरकारी रास्तों को बलपूर्वक बंद करने का गंभीर आरोप लगा है। इस तानाशाही के खिलाफ शहर के एक जागरूक नागरिक ने सीधे मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है।

शिकायत में यह खुलासा किया गया है कि कैसे अशोक अरोरा ने नियमों को ताक पर रखकर सार्वजनिक मार्गों को बंधक बना लिया है, जिससे इलाके के निवासियों में भारी डर और गहरा आक्रोश व्याप्त है। शिकायत के मुताबिक, बंगला नंबर 48 स्थित हनुमान चाट भंडार से जैन भवन मार्ग की ओर जाने वाली दो मुख्य सड़कों पर अशोक अरोरा ने अवैध कब्जा कर लिया है।

इन रास्तों को लोहे के तारों और अवैध बैरिकेडिंग से इस कदर सील किया गया है। यह मार्ग छात्रों और व्यापारियों के लिए जीवन रेखा है, लेकिन इस अवैध घेराबंदी ने एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं का रास्ता भी रोक दिया है। सार्वजनिक संपत्ति को निजी फायदे के लिए इस्तेमाल करने का यह दुस्साहस स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।

आरोप है कि इन सड़कों से गुजरने की कोशिश करने वाले निवासियों को डराया-धमकाया जा रहा है और उनके साथ अभद्रता की जा रही है। सीआरपीएफ रोड और बागेश्वर मंदिर के पास भी इसी तरह की अवैध हरकतों से जनता के मौलिक अधिकारों को कुचला जा रहा है।

संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

8 minutes ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

36 minutes ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 1 hour ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 1 hour ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 1 hour ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 1 hour ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 1 hour ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 2 hours ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 2 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 3 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 3 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 3 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 3 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 3 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 4 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 4 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!