लाल बाग शिल्प मेले में नजर आई उत्तर-पूर्व भारत की लोक संस्कृति: ईशान्य सांस्कृतिक महोत्सव में 200 से अधिक कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लालबाग परिसर में चल रहे शिल्प मेले में उत्तर-पूर्व के छह राज्यों के लोक कलाकार पारंपरिक परिधान में जब मंच पर आए तो ऐसा लगा कि संपूर्ण भारत की लोक संस्कृति की अद्भुत छटा निखरकर मंच पर आ गई हो।
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर एवं लोक संस्कृति मंच इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे ईशान्य सांस्कृतिक महोत्सव में खूबसूरत लोकनृत्य, बांसुरीवादन, गायन एवं बैंड की प्रस्तुति देखने को मिली।
नागपुर मध्यवर्ती क्षेत्र की निदेशक आस्था कर्लेकर, प्रशन्ना गोगोई एवं लोक संस्कृति मंच के संयोजक तथा सांसद शंकर लालवानी ने बताया भव्य मंच पर 3 घंटे तक आठ राज्यों के 200 कलाकारों ने मोहक प्रस्तुति दी। 25 से 27 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में असम का बिहू, दसोरी दलाई, दहल थूंगरी, सत्रिय अरुणाचल का टप्पू, रेखाम्पाडा, जूजू जाजा, मणिपुर का बसंत रास, लाई हराओबा, चेराई जगोरी, थंगता, मेघालय का वांगला, काशाद मस्तीह, हार्वेस्ट डांस, मिजोरम का चेराओ, छेईलाम सारलामा काई, सावलकई, नगालैंड का जांटा, बटरफ्लाई, त्रिपुरा लैंप डांस व सांगरिन डांस देखने को मिले।
इंदौर की बेटी ने कला व संस्कृति से पाई ख्याति
सांसद एवं लोक संस्कृति मंच के संयोजक लालवानी ने कहा आस्था कार्लेकर एक ऐसा नाम है, जिसे इंदौर के कलाप्रेमी कभी विस्मृत नहीं करेंगे। पिछले 1 वर्ष से दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर, भारत मंत्रालय के निदेशक पद पर काम कर रही आस्था लखनऊ में जन्मीं, लेकिन उनकी शिक्षा इंदौर में हुई।
कला एकेडमी गोवा में नाट्य प्रशिक्षण लिया और संस्कृत में एमए इंदौर से ही किया। कत्थक में भी उन्होंने एमए किया। संस्कृति मंत्रालय द्वारा छात्रवृत्ति सीनियर एवं जूनियर लेवल पर प्राप्त की, साथ ही फैलोशिपधारक भी रहीं।
आईसीसीआर भारत सरकार द्वारा उज्बेकिस्तान ताशकंद में 3 साल तक कार्य किया एवं इंदौर में मां सविता गोडबोले की संस्था लयशाला में विभिन्न कलाकारों को प्रशिक्षण दिया। पिछले वर्ष से ही वह नागपुर में निदेशक पद पर कार्यरत हैं।
इसमें मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक मालिनी गौड़ की उपस्थिति में हुआ।
अतिथि स्वागत लोक संस्कृति मंच के सचिव दीपक लवंगड़े, विशाल गिदवानी, स्वाति लवंगड़े, सतीश शर्मा व संकल्प वर्मा ने किया। इस अवसर पर नागपुर केंद्र की उपनिदेशक मिथिला तलवानेकर भी उपस्थित थीं।
शिल्प मेला प्रतिदिन शाम 4 बजे शुरू हो रहा है, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति 7 बजे से शुरू होती है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!