हवलदार को थप्पड़ मारने की धमकी देने वाले इन्फ्लुएंसर सहित तीन हुए गिरफ्तार: वर्दी को दिखाया रौब, पुलिस ने निकाली हेकड़ी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया की चमक और फॉलोअर्स की ठनक दिखाकर पुलिस को धमकाने वालों पर आखिरकार कानून का डंडा चल ही गया। हीरा नगर थाने के हवलदार के साथ हुज्जत, गाली-गलौज और थप्पड़ मारने की धमकी देने वाले इंटरनेट इन्फ्लुएंसर समेत तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनकी सारी हेकड़ी निकाल दी। खुलासा फर्स्ट ने इन्फ्लुएंसर और उसके साथियों की गुंडागर्दी का प्रमुखता से खुलासा किया था। इस पर पुलिस हरकत में आई और तीनों की गुंडागर्दी पर ब्रेक लग गया।
हीरा नगर टीआई सुशील पटेल के अनुसार शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी को धमकाने का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोनू उर्फ पंकज, आदित्य वैष्णव और पुष्पेंद्र शामिल हैं। मंगलवार को स्कीम-136 स्थित जंगल कैफे के बाहर एक कार चालक ने एक्टिवा सहित तीन बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था।
सूचना मिलने पर हीरा नगर थाने का हवलदार गोरख मोरे मौके पर पहुंचा था। लोगों को समझा रहा था तभी सोनू उर्फ पंकज साथियों के साथ पहुंचा और हवलदार से अभद्रता की। खुलेआम हवलदार को थप्पड़ मारने की धमकी दी। आदित्य वैष्णव ने इसका वीडियो बनाया, जबकि पुष्पेंद्र हवलदार पर दबाव बनाते हुए माफी मांगने को कहता रहा।
आरोपियों ने रौब दिखाते हुए कहा सोनू के सोशल मीडिया पर एक करोड़ फॉलोअर्स हैं। माफी नहीं मांगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। वर्दी को डराने-धमकाने की यह कोशिश आरोपियों पर ही भारी पड़ गई। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी इस बीच गिरफ्तारी की आशंका के चलते सोनू अपने दोनों साथियों के साथ क्राइम ब्रांच पहुंचा, जहां एडीसीपी राजेश दंडोतिया से हाथ जोड़कर माफी मांगी। तीनों को हीरा नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने थाने लाकर आरोपियों की सारी अकड़ निकाल दी।
यह था मामला...
मंगलवार को स्कीम-136 स्थित जंगल कैफे के बाहर नशे में धुत युवकों की कार ने तबाही का मंजर बना दिया था। बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े वाहनों को रौंदकर सीधे नर्सरी में घुस गई थी। हीरा नगर पुलिस ने नर्सरी संचालक मानिक पिता गोपीनाथ महानता निवासी पश्चिम बंगाल की शिकायत पर कार चालक एमपी 09 सीयू 4222 पर के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार चालक ने नर्सरी के बाहर खड़े वाहन— एमपी 09 यूआर 7586 पल्सर, एमपी 09 जेडएन 0884 एक्टिवा और एमपी 09 9147 को टक्कर मारी थी।
संबंधित समाचार

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!