इंदौर का ‘सतपुड़ा परिसर’ बना सरकारी छलावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल; हितग्राहियों की जेबें खाली, बैंक की किस्तें जारी, पर आशियाने का सपना अधूरा, 2022 से अटका निर्माण, गरीबों के साथ क्रूर मजाक
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़ा बांगड़दा स्थित सतपुड़ा परिसर सरकारी तंत्र की नाकामी और प्रशासनिक अनदेखी का प्रतीक बन चुका है। सबको आवास का नारा यहां पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बुक करने वाले हितग्राही आज खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। साल 2022 में सुनहरे भविष्य के सपने दिखाकर जिन परिवारों से उनकी गाढ़ी कमाई और बैंक लोन की राशि ऐंठ ली गई, आज वे दाने-दाने को मोहताज होकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। प्रियंका वर्मा, भावेश बुंदेले, सुभाष, अर्जुन, अशोक, राजेश जैसे दर्जनों पीड़ितों की जिंदगी अब बैंक की किस्तों और किराए के दोहरे बोझ तले दबकर रह गई है।
यहां फ्लैट्स के नाम पर केवल अधूरे स्ट्रक्चर खड़े हैं, जिनमें रहने लायक कोई बुनियादी सुविधा विकसित नहीं की गई। हितग्राहियों का गंभीर आरोप है कि बैंक से लोन की राशि तो जारी कर दी गई और उनकी जेब से हर महीने ब्याज समेत किस्तें भी काटी जा रही हैं, लेकिन मौके पर निर्माण कार्य बरसों से ठप है। जब भी पीड़ित परिवार अपने हक की बात करने जिम्मेदार अधिकारियों के पास जाते हैं, तो उन्हें केवल कागजी आश्वासन थमाकर चलता कर दिया जाता है।
यह सीधा-सीधा गरीब जनता की भावनाओं और उनकी मेहनत की कमाई के साथ किया गया व्यवस्थागत प्रहार है। एक तरफ शासन-प्रशासन आवास योजनाओं की सफलता का ढिंढोरा पीट रहा है, वहीं दूसरी ओर सतपुड़ा परिसर के पीड़ित भारी मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं।
जिला कलेक्टर कार्यालय में सौंपी गई अपनी शिकायत में हितग्राहियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अब इस व्यवस्था की सुस्ती को और बर्दाश्त नहीं करेंगे। सवाल यह उठता है कि आखिर इस धोखाधड़ी का असली जिम्मेदार कौन है और प्रशासन कब तक मौन रहकर इस बदहाली को देखता रहेगा?
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!