कड़कड़ाती ठंड में बच्ची ने भी मांगी अनिका के लिए मदद
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिंदगी और मौत के बीच झूल रही 3 साल की मासूम अनिका शर्मा के लिए मदद की गुहार लगाने कल शाम एक बच्ची भी मैदान में आई। उस बच्ची को अनिका का पोस्टर हाथ में लिए मदद की गुहार लगाते देखकर लोग द्रवित हो गए और न केवल मदद की राशि दी बल्कि उसके जज्बे की सराहना करते हुए दुलारा भी। ये दृश्य भावुक कर देने वाला था।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 जैसी अतिदुर्लभ और अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही 3 साल की मासूम अनिका का जीवन बचाने के लिए शहर तो क्या, आसपास के शहरों के अलावा अन्य कई शहरों के बाशिंदे सडक़ पर उतरकर मदद एकत्र कर रहे हैं। एक तरह से ये बहुत बड़ा अभियान बन गया है।
संयोजक अनीश पांडे ने बताया कि कल शाम 56 दुकान पर उस वक्त बेहद भावुक दृश्य उपस्थित हो गया जबकि एक छोटी सी बच्ची भी हाथ में अनिका का पोस्टर लेकर लोगों से मदद की गुहार लगाते नजर आई। यहां आए हुए लोगों ने ये दृश्य देखा तो द्रवित हो गए। उन्होंने आगे बढक़र न केवल अनिका के लिए मदद दी बल्कि बच्ची को दुलारा भी।
लोगों ने खासकर, महिलाओं ने बच्ची के जज्बे को सराहा। मासूम की मासूमियतभरी गुहार से पूरा माहौल संवेदनशील बन गया था। यहां कमलेश पांचाल, शुभम सोलंकी, दीकेश यादव व उनके साथियों ने कैंपेन चलाया था। नंदानगर चर्च के बाहर कांग्रेस नेता विनोद यादव बब्बू की अनुपस्थिति में उनके साथियों ने कैंपेन चलाया और बेबी अनिका के लिए मदद की राशि एकत्र की। सयाजी चौराहा पर भी कैंपेन चला जिसमें आशीष जोशी, दीपक सोनी, नितेश ठाकुर, अभिषेक लोदवाल, सारिका शर्मा, सतीश करोले आदि ने मदद एकत्र की और बेबी अनिका के इलाज के लिए भेंट की।
सराफा व्यापारियों ने भी कल बेबी अनिका की मदद के लिए हाथ खोले। उन्होंने अनिका के परिजनों को बुलाकर राशि सौंपी। खजूरी बाजार एवं इमली बाजार में भी हेल्प कैंपेन चलाया गया जिसमें राजू जोशी, मोहन बामनिया, अनीश पांडे, दिकेश यादव, भावेश दवे, सौरभ मोदी, चिंटू राठौर, महेंद्र नागर, दीपा गौड़, दीपक पुरोहित, कृष्णा श्रीवास, सोनू सामंता आदि मौजूद थे।
इन नंबरों पर दे सकते हैं मदद
बेबी अनिका की मदद के लिए राशि इन नंबरों पर प्रदान की जा सकती है। अनीश पांडे को 8319931567, प्रवीण शर्मा (अनिका के पिता) 98935 23017 और सरिता शर्मा (अनिका की माता) 6263764231 से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!