सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: किसी भी उम्र के बच्चे को गोद लेने पर अब इतने हफ्ते का मातृत्व अवकाश; पितृत्व अवकाश पर कही ये बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि अब किसी भी उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली महिला को 12 हफ्ते का मातृत्व अवकाश मिलेगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल 3 महीने से कम उम्र के बच्चे को गोद लेने की शर्त उचित नहीं है और इसे असंवैधानिक माना गया है।
जस्टिस जेबी परदीवाला और जस्टिस महादेवन की बेंच सोशल सिक्योरिटी कोड, 2020 से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने धारा 60(4) के उस प्रावधान को रद्द कर दिया, जिसमें गोद लेने पर मातृत्व अवकाश के लिए बच्चे की उम्र 3 महीने से कम होना आवश्यक था।
यह याचिका हमसानंदिनी नंदूरी ने दायर की थी। उनका कहना था कि उम्र के आधार पर छुट्टी देना संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता के अधिकार) का उल्लंघन है और यह भेदभावपूर्ण है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार से यह भी कहा कि पितृत्व अवकाश (पिता के लिए छुट्टी) को भी कानून में शामिल किया जाए। अदालत ने सुझाव दिया कि इसकी अवधि माता-पिता और बच्चे की जरूरतों के अनुसार तय की जानी चाहिए, क्योंकि बच्चे के शुरुआती विकास में माता और पिता दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गोद लेने वाली मां को केवल 3 महीने से कम उम्र के बच्चे तक सीमित रखना गलत है। अब किसी भी उम्र के बच्चे को गोद लेने पर महिला को मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा।
मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार, 2017 में याचिकाकर्ता ने दो बच्चों को गोद लिया था, लेकिन उस समय उन्हें केवल 6-6 हफ्ते का अवकाश मिला था, क्योंकि बच्चे 3 महीने से अधिक उम्र के थे। इसके बाद 2021 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने 17 मार्च 2026 को 3 महीने की आयु सीमा वाले प्रावधान को असंवैधानिक घोषित किया।
भारत में अभी पितृत्व अवकाश को कानूनन अनिवार्य मान्यता नहीं मिली है। महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश के तहत पहले दो बच्चों तक 26 हफ्ते का वेतन सहित अवकाश मिलता है, जबकि दो से अधिक बच्चों की स्थिति में 12 हफ्ते का अवकाश प्रावधान है। इनमें से कुछ अवधि डिलीवरी से पहले ली जा सकती है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!