आईएएस फार्महाउस जुआ कांड: राजनीतिक संरक्षण में फलती-फूलती रही गैंग; ये संभालते हैं सट्टे की लाइन, मास्टरमाइंड फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिला आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर पकड़े गए जुआ कांड का मुख्य आरोपी जगदीश हड्डा राठौड़ उर्फ कूबड़ा अभी भी फरार है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह अकेला नहीं बल्कि एक संगठित गैंग का हिस्सा है, जो कई जिलों में जुआ और सट्टे का नेटवर्क संचालित करती है।
कई वर्षों से सक्रिय है गैंग
जांच में पता चला है कि यह गैंग मूल रूप से धार जिले के राजगढ़ क्षेत्र की है और कई वर्षों से सक्रिय है। धार में पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद गैंग ने आसपास के जिलों में ठिकाने बदलकर जुआ खिलाने और सट्टा चलाने का काम शुरू कर दिया।
ये संभालते हैं सट्टे की लाइन
जानकारी के अनुसार, इस गैंग का संचालन मनीष चाइस और भूपेंद्र जैन कांकरिया करते हैं। दोनों राजगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कांकरिया के चंद्रशेखर आजाद नगर मार्ग स्थित मकान में ही जगदीश हड्डा किराए पर रहता था।
लगातार बदली जा रही थी जगह
गैंग में मनीष चाइस और कांकरिया सट्टे की मुख्य लाइन संभालते हैं, जबकि जगदीश हड्डा जुआ टेबल संचालित करने का काम करता है। पुलिस दबाव बढ़ने के बाद हड्डा लगातार जगह बदलता रहता है और जहां सेटिंग बनती है वहां जुआरियों को बुलाकर जुआ खिलवाया जाता है।
एक महीने से हड्डा मानपुर क्षेत्र में सक्रिय था
बताया जा रहा है कि करीब एक महीने से हड्डा मानपुर क्षेत्र में सक्रिय था और वहीं जुआ संचालित कर रहा था। गैंग के कई सदस्यों पर धार जिले के विभिन्न थानों और क्राइम ब्रांच में पहले से भी केस दर्ज हैं।
ऐसे सफेद किया जाता था पैसा
सूत्रों के मुताबिक, गैंग के एक रिश्तेदार को मंडी में अनाज व्यापारी का लाइसेंस भी दिलाया गया है। इसके जरिए जुआ और सट्टे से होने वाली कमाई को अनाज खरीदी के कारोबार के माध्यम से ब्लैक से व्हाइट में बदला जाता था।
इन पर गिरी गाज
इस मामले में लापरवाही सामने आने पर मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिरवे, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को निलंबित कर दिया गया है।
आरोपी कूबड़ा फरार हो गया
पुलिस की दबिश के बावजूद मुख्य आरोपी कूबड़ा फरार हो गया। इस बीच चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि उसके करीबी साथी दिनेश राजपूत का नाम पुलिस अभी तक सामने नहीं ला रही है।
राजपूत है गैंग का सक्रिय सदस्य
सूत्रों के अनुसार, राजपूत और सागर सेन नाम का व्यक्ति उसी रात कार से फार्महाउस पहुंचे थे और वारदात के समय वहां मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दिनेश राजपूत कूबड़ा का बेहद करीबी और गैंग का सक्रिय सदस्य है।
राजनीतिक संरक्षण में फलती-फूलती रही गैंग
सूत्रों के अनुसार वर्ष 2018 से 2023 के बीच यह गैंग सबसे ज्यादा सक्रिय रही। उस दौरान जिले के एक मंत्री का संरक्षण मिलने के कारण पूरे इलाके में जुआ टेबल, सट्टा लाइन और बुकी नेटवर्क तेजी से फैल गया था।
साल 2023 के बाद राजनीतिक परिस्थितियां बदलने पर धार जिले में गैंग को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बाद गैंग के कुछ सदस्यों ने जिले के ही एक कांग्रेसी विधायक से नजदीकियां बढ़ा लीं। बताया जा रहा है कि इसी राजनीतिक संरक्षण के कारण गैंग अब भी गुपचुप तरीके से सक्रिय है।
कई जिलों में फैला नेटवर्क
गैंग का नेटवर्क इंदौर के अलावा धार, देवास, उज्जैन, खरगोन और रतलाम जैसे जिलों तक फैला हुआ बताया जा रहा है। इस नेटवर्क में कई जुआरी, सटोरिये और कुछ हाईप्रोफाइल लोगों के जुड़े होने की भी चर्चा है।
संबंधित समाचार

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!