खबर
Top News

कैसे बच गए बुजुर्ग दंपत्ति 55 लाख की ठगी से: डिजिटल अरेस्ट का शिकार होने से किसने बचाया; अब क्या कर रही पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मार्च 2026, 5:41 pm
शेयर करें:
कैसे बच गए बुजुर्ग दंपत्ति 55 लाख की ठगी से

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जबलपुर में साइबर ठगों द्वारा ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपत्ति से 55 लाख रुपए ठगने की कोशिश को बैंक कर्मचारियों और पुलिस की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। यह घटना 17 मार्च की है, जब दंपत्ति आरटीजीएस के जरिए रकम ट्रांसफर करने बैंक पहुंचे थे।

खुद को ईडी अधिकारी बताकर रखा दबाव में
पुलिस के मुताबिक, हाथीताल कॉलोनी निवासी 71 वर्षीय सुब्रत सेन और उनकी पत्नी मीना सेन को ठगों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर चार दिनों तक मानसिक दबाव में रखा। उन्हें फर्जी कार्रवाई का भय दिखाकर पैसे ऐंठने की साजिश रची गई।

96 घंटे तक घर में ‘डिजिटल कैद’
13 मार्च को आए एक कॉल के बाद ठगों ने दंपत्ति को बताया कि उनके खाते से करोड़ों का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। इसके बाद उन्हें घर के दरवाजे बंद रखने और किसी से संपर्क न करने के निर्देश दिए गए। डर के चलते दोनों करीब 96 घंटे तक घर में ही बंद रहे।

60 लाख की मांग, 55 लाख पर सौदा
ठगों ने पहले 60 लाख रुपए की मांग की, लेकिन दंपत्ति ने 55 लाख होने की बात कही। इस पर आरोपी राजी हो गए और रकम ट्रांसफर के लिए क्यूआर कोड व बैंक खाता विवरण भेज दिया।

बैंक में शक, तुरंत पुलिस को सूचना
17 मार्च को दंपत्ति मेडिकल स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे और आरटीजीएस फॉर्म भरने लगे। इस दौरान कैशियर को संदेह हुआ, जिसने तुरंत मैनेजर को सूचना दी। मामले की गंभीरता समझते हुए गढ़ा थाना पुलिस को बुलाया गया। टीआई प्रसन्न शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ठगों के डर में आए दंपत्ति पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं थे और लगातार पैसे ट्रांसफर करने पर अड़े रहे।

थाने में समझाइश के बाद टूटा भ्रम
पुलिस दंपत्ति को गढ़ा थाने ले गई, जहां करीब दो घंटे की समझाइश के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो रहे थे। इसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

केस दर्ज, आरोपियों की तलाश
पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित मोबाइल नंबरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

पुलिस की अपील
एसपी संपत उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि भारतीय कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई प्रक्रिया नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति खुद को पुलिस या जांच एजेंसी बताकर पैसे मांगे, तो तुरंत कॉल काटें और 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 11 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 11 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 11 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 11 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 11 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 12 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 12 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 12 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 12 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 12 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 12 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 12 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 12 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 12 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 12 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 13 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 13 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 13 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 13 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!