भीषण सड़क हादसा: ITBP जवान की मौत; पत्नी समेत 5 गंभीर रूप से घायल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस टक्कर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पांच अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इलाज के लिए जा रहे थे जवान
जानकारी के अनुसार, ITBP शिवपुरी कैंप में तैनात कुछ जवान बीमार थे, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से ग्वालियर लाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एम्बुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी।
जैसे ही वाहन घाटीगांव वन चौकी के पास पहुँचा, वह अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मृतक जवान राजू बाल्मीक की मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी सविता, जवान मनोज शर्मा, रामकिशोर कुशवाहा, विमल खंगार और दिनेश जाटव घायल है।
सभी घायलों को तत्काल ग्वालियर के JAH ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घाटीगांव थाना प्रभारी पूरन शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में एक आईटीबीपी जवान की मौत हुई है। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। जिनका ग्वालियर जेएएच में इलाज चल रहा है।
संबंधित समाचार

सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू:कुलदीप यादव की जगह मिला प्लेइंग-11 में मौका; श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकादश का बने हिस्सा

पिकनिक बनी मातम:बच्चों को बचाने पानी में कूदे दो शिक्षक डूबे; छात्र सहित तीन की मौत

दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले:स्कूल से लौटते समय परिचित युवक ले गया था साथ; इलाके में फैली सनसनी

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला:रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ

सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश:CMHO को पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-टैबलेट जब्त

श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष:माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत

साधु बनकर युवक से ठगी:लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ:शहर भाजपा में हलचल

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन:1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश:महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू:शिंदे और निंबोला का रिमांड पूरा; आज कोर्ट में करेंगे पेश, निखिल के बाद मनीष पमनानी को भी जमानत

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी:17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश;12 गिरफ्तार, इतने रुपए लाख बरामद

लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस:बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा

iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह:कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर:3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार:कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर

तेज रफ्तार का कहर:2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत; 12 साल की बच्ची गंभीर

अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई:चक्रतीर्थ से हटाए अवैध निर्माण; भारी पुलिस बल रहा तैनात,आपत्ति के बीच कार्रवाई जारी रही

जय श्री महाकाल का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

कांतिलाल भूरिया बोले-आदिवासी इलाकों से भेदभाव:झाबुआ में किसानों के धरने का चौथा दिन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!