तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसा: आरोपी की जमानत याचिका खारिज; टक्कर से हुई थी दो लोगों की मौत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने हादसे में आरोपी रहे दीपांशु की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
कोर्ट ने साफ कहा कि आरोपी भले ही वाहन नहीं चला रहा था, लेकिन वह चालक के साथ आगे की सीट पर बैठा था और उसे तेज व लापरवाह ड्राइविंग से रोक सकता था।
हाईकोर्ट की टिप्पणी
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर भी चुप रहता है, तो उसे निर्दोष नहीं माना जा सकता। अदालत ने माना कि आरोपी के पास हस्तक्षेप करने का अवसर था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, जो उसे नैतिक और कानूनी रूप से जिम्मेदार बनाता है।
रफ्तार बनी मौत की वजह
यह दिल दहला देने वाला हादसा 8 नवंबर की रात करीब 2 बजे, इंदौर के लाइफ केयर अस्पताल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और केस डायरी के अनुसार, स्कॉर्पियो 100 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से शहर के व्यस्त इलाके में दौड़ रही थी।
इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आयुष राठौर, कृष्णपाल सिंह तंवर, श्रेयांश राठौर डिवाइडर के कट से सड़क पार कर रहे थे, तभी स्कॉर्पियो ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी।
दो की मौके पर मौत, एक की हालत नाजुक
हादसे में आयुष राठौर और कृष्णपाल सिंह तंवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रेयांश राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अब भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया।
नशे में थे आरोपी
लसूडिया थाना पुलिस ने इस मामले में देवराज, दीपांशु उर्फ अनुराग और शिवम के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 105, 110 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 134 के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी नशे की हालत में थे। हादसे के बाद घायल युवकों को अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बचाव पक्ष की दलील
आरोपी दीपांशु की ओर से दलील दी गई कि वह वाहन नहीं चला रहा था, छात्र है और केवल आगे की सीट पर बैठा था। इसी आधार पर जमानत की मांग की गई।
पीड़ित पक्ष का कड़ा विरोध
मृतकों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी चालक को रोक सकता था। सभी नशे में थे। हादसे के बाद मानवीय जिम्मेदारी नहीं निभाई।
कोई दस्तावेज पेश नहीं किए
हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी ने खुद को छात्र बताने के कोई दस्तावेज पेश नहीं किए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि घटना के समय उसकी मौजूदगी और चुप्पी अपराध से अलग नहीं की जा सकती। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने 19 दिसंबर को आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!