इस बड़े अस्पताल को मिला स्वास्थ्य विभाग का नोटिस: आयुष्मान योजना के मरीज से भरवाई राशि
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एक बड़े अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को नोटिस जारी किया है, जिसमें आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया गया है।
आरोप है कि सीएचएल अस्पताल एलआईजी ने मरीज को आयुष्मान योजना का लाभ दिए बिना उससे इलाज की राशि भी वसूली और साथ ही रेडक्रास से आर्थिक सहायता के लिए अलग से एस्टीमेट भी भेज दिया।
बायपास सर्जरी का मामला
यह पूरा मामला इंदौर के मालवा मिल क्षेत्र में रहने वाले 76 वर्षीय बुजुर्ग मरीज से जुड़ा है, जिनकी बायपास सर्जरी होनी थी। नियमों के अनुसार, 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक स्वतः आयुष्मान योजना के पात्र होते हैं।
इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को आयुष्मान योजना में शामिल नहीं किया और इलाज के लिए दूसरा तरीका अपनाया।
आयुष्मान की जगह मेडिक्लेम में किया इलाज
जानकारी के अनुसार, मरीज का मेडिक्लेम कम राशि का था, जिसे अस्पताल ने स्वीकार कर लिया। जबकि आयुष्मान योजना के तहत बायपास सर्जरी पैकेज लगभग 1.25 लाख रुपए का होता है।
अधिक राशि वसूलने के उद्देश्य से मरीज को आयुष्मान योजना की बजाय मेडिक्लेम के तहत इलाज में लिया गया, जो नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।
रेडक्रास से मदद के लिए भी भेजा गया एस्टीमेट
इतना ही नहीं, मेडिक्लेम के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने जिला प्रशासन के माध्यम से रेडक्रास से आर्थिक सहायता मांगी। इसके लिए अस्पताल ने लगभग 1 लाख रुपए का एस्टीमेट बिल भी तैयार कर दिया।
कलेक्टर के संज्ञान में आया मामला
जब यह पूरा मामला इंदौर कलेक्टर के संज्ञान में पहुंचा, तो तत्काल इसकी जांच कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को जारी किया नोटिस
कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने केयर सीएचएल अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
संबंधित समाचार

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!