खबर
Top News

करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों पर मेहरबान सरकार: ईओडब्ल्यू में केस दर्ज; फिर भी पद से हटाने में क्यों हो रही देरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मार्च 2026, 4:04 pm
शेयर करें:
करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों पर मेहरबान सरकार

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य बालाघाट जिले में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का एक मामला चर्चा में है। हैरानी की बात यह है कि ईओडब्ल्यू द्वारा गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी अधिकारियों को नहीं हटाया गया है। इसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर सरकार इन अधिकारियों पर इतनी मेहरबान क्यों है?

जानकारी के अनुसार  27 फरवरी 2026 को ईओडब्ल्यू जबलपुर ने राइस मिलर प्रकाश सचदेव और समीर सचदेव सहित विपणन संघ और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ कस्टम मिलिंग में भ्रष्टाचार और 2 करोड़ 79 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अपराध (क्रमांक 0039/2026) दर्ज किया था।

इस मामले में मप्र विपणन संघ के उपप्रबंधक (वित्त) हरीश कोरी और जिला विपणन प्रबंधक विवेक तिवारी को भी आरोपी बनाया गया है। हरीश कोरी के पास मप्र नागरिक आपूर्ति निगम, बालाघाट के जिला प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी है। ईओडब्ल्यू ने इनके खिलाफ बीएनएस-2023 की कई गंभीर धाराओं के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

ईओडब्ल्यू की एफआईआर में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि कस्टम मिलिंग में हुए भ्रष्टाचार और शासन के साथ 2 करोड़ 79 लाख रुपये की धोखाधड़ी में इन अधिकारियों की भूमिका सामने आई है। गंभीर आरोपों के बावजूद दोनों अधिकारी अभी तक अपने पदों पर बने हुए हैं। यही वजह है कि प्रशासनिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि जब ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज कर लिया है, तो फिर इन्हें हटाने में संकोच किस बात का हो रहा है।

जांच प्रभावित होने की आशंका: जानकारों का कहना है कि जिन पदों पर रहते हुए कस्टम मिलिंग में कथित भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी हुई, यदि उन्हीं पदों पर आरोपी अधिकारियों को बने रहने दिया गया, तो इससे जांच प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। साथ ही यह भी डर है कि आरोपी अधिकारी साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।

क्या कहता है नियम
सामान्य प्रशासन विभाग के 23 फरवरी 2012 को जारी आदेश (क्रमांक 11-19/20211/1-10) के अनुसार, यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ ईओडब्ल्यू द्वारा भ्रष्टाचार या धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाता है, तो ऐसे अधिकारी को तीन दिनों के भीतर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

साथ ही ऐसे अधिकारियों को संवेदनशील और महत्वपूर्ण दायित्वों से भी अलग रखने का प्रावधान है। इसके बावजूद बालाघाट के इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

संबंधित समाचार

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

4 minutes ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

9 minutes ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

17 minutes ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

30 minutes ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 1 hour ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 1 hour ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 2 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 2 hours ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 2 hours ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 2 hours ago
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 19 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 19 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 20 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 20 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 20 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!