फर्जी अंकसूची से नौकरी पा ली: कोर्ट ने सुनाई इतने साल की सजा; ऐसे बन गया था लैब असिस्टेंट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची के आधार पर लैब असिस्टेंट की नौकरी हासिल करने वाले आरोपी सलमान (38) पिता अनवर खान निवासी नागझिरी, उज्जैन को कोर्ट ने 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
2 हजार रुपए का अर्थदंड भी
साथ ही 2 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड नहीं चुकाने पर अतिरिक्त एक-एक माह की सजा भुगतनी होगी। यह फैसला सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने सुनाया।
अनुकंपा नियुक्ति से मिला था पद
अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलौदा में पदस्थ एनएमए अनवर खान का 8 नवंबर 2014 को निधन हो गया था। इसके बाद उनके बेटे सलमान ने 13 फरवरी 2015 को अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया।
अंकसूचियां समेत अन्य दस्तावेज जमा किए
आवेदन के साथ उसने कक्षा 10वीं और हायर सेकेंडरी (बायोलॉजी) की अंकसूचियां समेत अन्य दस्तावेज जमा किए। इसके आधार पर 10 जून 2016 को उसे जिला अस्पताल रतलाम में लैब असिस्टेंट (तृतीय श्रेणी) के पद पर अस्थायी नियुक्ति मिली, जहां उसने 13 जून 2016 को ज्वाइन किया।
सत्यापन में सामने आई सच्चाई
जिला अस्पताल द्वारा 27 फरवरी 2017 को मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल, भोपाल से अंकसूची का सत्यापन कराया गया। जांच में पाया गया कि प्रस्तुत अंकसूची रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती। इसके बाद सिविल सर्जन ने 12 अप्रैल 2017 को स्पष्ट किया कि सलमान द्वारा प्रस्तुत अंकसूची फर्जी और कूटरचित है।
बिना परीक्षा दिए हासिल की योग्यता
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने हायर सेकेंडरी परीक्षा का फॉर्म तक नहीं भरा था। संबंधित स्कूल और बोर्ड से पुष्टि हुई कि अंकसूची उनके द्वारा जारी ही नहीं की गई थी। अंकसूची पर लगी सील और रोल नंबर भी फर्जी पाए गए।
वेतन के रूप में ली शासकीय राशि
आरोपी ने नौकरी के दौरान 97 हजार 348 रुपए वेतन के रूप में प्राप्त किए। विभाग को गुमराह कर नौकरी हासिल करने पर उसके खिलाफ थाना स्टेशन रोड में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए 7 साल की सजा सुनाई।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!