खबर
Top News

मेट्रो ट्रेन की जमीन पर 20 प्लॉट बेच खाए गांधी नगर संस्था ने: जमीनों की हेराफेरी के लिए कुख्यात है हाउसिंग सोसायटी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मार्च 2026, 5:10 pm
शेयर करें:
मेट्रो ट्रेन की जमीन पर 20 प्लॉट बेच खाए गांधी नगर संस्था ने

राजेंद्र खंडेलवाल 98931-90781 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वर्षों से विवादास्पद और जमीनों की हेराफेरी के लिए कुख्यात गांधी नगर हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारियों ने मेट्रो के लिए आरक्षित जमीन में से 20 प्लॉट काटकर बेच दिए। जांच सहकारिता विभाग ने की और संस्था को दोषी पाया। पदाधिकारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा भी की जो नहीं हुई।

सहायक आयुक्त (अंकेक्षण) सहकारिता एपीएस बिलौदिया और अंकेक्षण अधिकारी केके जमरे ने 2 सितंबर 2025 को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा था मेट्रो डिपो के लिए आवंटित 2.68 हेक्टेयर भूमि में से मेट्रो ट्रेन कारपोरेशन ने 2.10 हेक्टेयर पर ही कब्जा लिया था। शेष पर संस्था ने 20 प्लॉट काटकर बेच दिए।

संस्था ने मामले में जो जवाब पेश किया है उसमें कहा- शासन ने 25 अप्रैल 1949 को उक्त 441.61 एकड़ भूमि पट्टे के आधार पर आवंटित की थी। जिन 20 प्लॉट का विवाद है वो खसरा क्र. 307/5 की भूमि हैं। प्रशासन के आदेश पर संस्था के प्रशासक प्रवीण जैन ने 21 सितंबर 2021 को मेट्रो ट्रेन परियोजना के लिए 2 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन, अपने सदस्यों के लिए आरक्षित 20 प्लॉट छोडक़र आवंटित की थी। 7 मार्च 2025 को प्लॉट होल्डरों को कब्जा भी दे दिया गया। होल्डरों ने टीन शेड लगाकर अपने प्लॉट सुरक्षित भी किए थे। तब आरआई व पटवारी भी मौजूद थे।

2004 में लगी थी रजिस्ट्री पर रोक
ये भी तथ्य सामने आया वर्ष 2004 में प्रशासन ने संस्था को आवंटित जमीन पर काटे गए प्लॉट की रजिस्ट्रियों पर रोक लगा दी थी इसके बावजूद संस्था के पदाधिकारियों ने बिना वरीयता सूची बनाए प्लॉट आवंटित किए। जांच रिपोर्ट में कहा गया है संस्था की वार्षिक साधारण सभा 30 सितंबर 2023 को हुई, जिसमें प्रस्ताव क्र. 8 में 2.618 हेक्टेयर के स्थान पर मेट्रो ट्रेन कारपोरेशन को 2.100 हेक्टेयर भूमि ही देने का जिक्र है।

लेकिन संस्था ने जो नक्शा पेश किया है उसमें स्पष्ट नहीं है पूर्व में 27 प्लॉट कब, किनको, कहां आवंटित किए। मेट्रो के लिए आरक्षित कुल भूमि में 20 प्लॉट कैसे काट दिए? संस्था ने जांच के दौरान टीएनसीपी के स्वीकृत नक्शे के बदले ग्राम पंचायत बड़ा बांगड़दा के सरपंच द्वारा अनुमोदित नक्शा पेश किया है। इसमें प्लॉटों की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

एक ही सदस्यता क्रमांक पर प्लॉट आवंटित
जांच में पाया गया संस्था ने नियम विरुद्ध समान सदस्यता क्रमांक प्रदान किए हैं। 26 अगस्त 2019 को संचालक मंडल की बैठक में 20 प्लॉट का आवंटन करना बताया गया जबकि सदस्यों के सदस्यता क्रमांक एक ही हैं। यानी एक ही क्रमांक वाले 20 को प्लॉट दे दिए गए। जिन सदस्यों को प्लॉट देना बताया गया है उनके नाम संस्था की सदस्यता सूची में नहीं है।

इन प्लॉटधारकों में से 14 का कहना है उन्होंने सदस्यता ग्रहण की है और पैसा जमा करवाया जिसके एवज में प्लॉट मिला है लेकिन इसकी कोई दस्तावेजी जानकारी संस्था ने नहीं दी है न सदस्यता पंजी-कार्रवाई पंजी पेश की। ये भी स्पष्ट हुआ है कि नक्शे में भिन्नता है और उसमें छेड़छाड़ हुई है जिसके लिए संचालक मंडल व प्रबंधक दोषी हैं।

नोटिस दिया है, जल्द कार्रवाई करेंगे
जांच रिपोर्ट के बाद सभी संबंधितों को नोटिस दिया है। जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला अधिकारियों के संज्ञान में है। - मनोज जायसवाल, उपपंजीयक, सहकारिता

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 7 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 7 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 8 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 8 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 8 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 8 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 8 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 9 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 9 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 9 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 9 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 9 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 9 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 9 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!