अवैध शराब से लेकर होटल व होस्टल तक मचा हड़कंप: किराएदारों, कर्मचारियों की जानकारी थाने में नहीं देने वालों पर एक साथ कार्रवाई
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कानून-व्यवस्था को कसने के लिए पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों, होटल-होस्टल संचालकों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त मुहिम चलाई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। आजाद नगर पुलिस ने शांति नगर से पवन कनडे को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध शराब बरामद की।
वहीं संयोगितागंज पुलिस ने श्यामा शुक्ल नगर से संतोष उर्फ संतु को पकड़कर उसके पास से 24 क्वार्टर देसी शराब जब्त की। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने सरवटे बस स्टैंड के पास से अबू सूफियान को गिरफ्तार कर एमडी व्हिस्की के 15 क्वार्टर, रॉयल स्टैग के 12 और लंदन प्राइड के 18 क्वार्टर जब्त किए।
इधर, बार और होटल संचालकों द्वारा कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं की जानकारी नहीं देने पर कार्रवाई की। पहले मामले में विजय नगर पुलिस ने नुश्का द मधुशाला बार के मुकेश कुमार साहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। बार में काम कर रहे 18 कर्मचारियों की जानकारी और पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराने पर यह कार्रवाई की गई।
वहीं तुकोगंज पुलिस ने गर्ल्स होस्टल संचालक मुकेश मेहता (निवासी एमजी रोड) द्वारा होस्टल में रह रही 25 छात्राओं और मेस में काम करने वाले तीन कर्मचारियों की जानकारी थाने में नहीं देने पर तथा यशवंत क्लब के सामने निर्माणाधीन मकान के ठेकेदार मछिंदर पाटिल (निवासी स्कीम-51) द्वारा मजदूरों की जानकारी न देने पर कार्रवाई की।
इसी तरह सनराइज बॉयज होस्टल के संचालक बालेश्वर (निवासी वीणा नगर) और आयुष फुके (निवासी परदेशीपुरा) पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। दोनों ने होस्टल में रह रहे छात्रों की जानकारी थाने में नहीं दी थी। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने होटल मेट्रो के संचालक गोविंद के खिलाफ होटल में ठहरे लोगों की जानकारी और आईडी प्रूफ नहीं लेने पर कार्रवाई की।
वहीं होटल चंद्रलोक के संचालक मोहम्मद जुनैद पर कर्मचारियों की जानकारी नहीं देने पर प्रकरण दर्ज किया गया। हीरा नगर पुलिस ने साहिल प्रजापत के खिलाफ कार्रवाई की। उसने द जंगल कैफे में काम कर रहे कर्मचारियों की जानकारी थाने में नहीं दी थी।
प्रेम संबंध में छात्रा के आत्महत्या मामले में मकान मालिक फंसा
प्रेम संबंध के चलते छात्रा जाग्रति द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में खजराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साहित्य कृपा कॉलोनी निवासी मकान मालिक अभिषेक पाठक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जाग्रति के बॉयफ्रेंड हर्ष मिश्रा के संबंध में मकान मालिक ने कोई जानकारी नहीं दी और न ही पुलिस वेरिफिकेशन कराया था। पुलिस की इस एक साथ और सख्त कार्रवाई से स्पष्ट हो रहा है कि अवैध शराब, बिना वेरिफिकेशन होटल-होस्टल संचालकों की लापरवाही अब नहीं चलेगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!