खबर
Top News

करोड़ों रुपए की ठगी: सरकारी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री कराई; व्हाइट कॉलर भूमाफिया पर गंभीर आरोप, 25 वर्षों से संगठित धोखाधड़ी का दावा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जनवरी 2026, 7:34 pm
शेयर करें:
करोड़ों रुपए की ठगी

अंकित शाह 99264-99912 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।

विदुर नगर व श्री झूलेलाल नगर संस्थाओं के संचालक कटघरे में राशि लेने के बावजूद प्लॉट नहीं देने का मामला, पीड़ित ने रकम और वैध प्लॉट वापसी की मांग की सरकारी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री कर आम नागरिकों को लूटने वाले तथाकथित व्हाइट कॉलर भूमाफिया का एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विदुर नगर और श्री झूलेलाल नगर संस्था के संचालकों पर एक वरिष्ठ नागरिक से 1 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित ने वर्षों से प्रशासन, पुलिस और सहकारिता विभाग के चक्कर काटने के बावजूद आज तक न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया है।

17 लाख नकद और 2100 वर्गफीट का प्लॉट हड़पा
पीड़ित वरिष्ठ नागरिक चंद्रकुमार भवानी का आरोप है कि संस्था के मुख्य संचालक राजकुमार (बाबू) खतूरिया, मोहनलाल रामरखियानी और मनोज राजवानी ने विश्वास में लेकर उनसे 17 लाख रुपए नकद और शांतिनाथपुरी स्थित 2100 वर्गफीट का प्लॉट (अनुमानित कीमत 1.30 करोड़ रुपए) अमानत के नाम पर ले लिया, लेकिन बदले में एक भी वैध प्लॉट नहीं दिया।

सरकारी जमीन पर फर्जी शपथ-पत्र व रजिस्ट्रियां
कलेक्टर कार्यालय और सहकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित संचालकों ने सरकारी भूमि को निजी बताकर फर्जी शपथ-पत्रों के आधार पर रजिस्ट्रियां करवाईं। यही नहीं, एक ही जमीन कई लोगों को बेचने की शिकायतों का भी खुलासा हुआ है। पीड़ित का दावा है कि यह खेल सन् 2000 से लगातार चल रहा है, जिसमें कई लोग अपनी जीवनभर की कमाई गंवा चुके हैं।

एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के बावजूद पैसा वापस नहीं
मामले में थाना रावजी बाजार में अपराध क्रमांक 42/05 और 43/05 दर्ज होने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद पीड़ित को आज तक उसकी जमा राशि और प्लॉट वापस नहीं मिला। सवाल यह है कि क्या एफआईआर केवल कागजों तक सीमित रह गई?

बुजुर्ग की कमजोरी का फायदा, पढ़े बिना कराए शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर
पीड़ित ने शपथ-पत्र देकर बताया कि उम्र अधिक होने और चश्मा न होने का फायदा उठाकर उनसे एक शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए गए, जिसकी सामग्री उनके कथन से बिलकुल अलग थी। बाद में उन्होंने उसे औपचारिक रूप से निरस्त कर दिया।

विशेष जनसुनवाई से फिर जागी उम्मीद
पीड़ित ने पुनः 1 अक्टूबर 2024 को वरिष्ठ नागरिक विशेष जनसुनवाई में आवेदन देकर मांग की है कि 17 लाख नकद राशि लौटाई जाए, शांतिनाथपुरी का प्लॉट क्रमांक 5-ए वापस दिलाया जाए और भूमाफिया नेटवर्क की गहन जांच हो।

बड़ा सवाल…क्या इंदौर में भूमाफिया को राजनीतिक-प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है? और क्या एक वरिष्ठ नागरिक को अपनी ही जमापूंजी वापस पाने के लिए जीवन के अंतिम पड़ाव पर भी संघर्ष करना पड़ेगा? यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की ठगी नहीं, बल्कि सिस्टम की चुप्पी पर भी बड़ा सवाल है।

नगर निगम और सहकारिता विभाग भी घेरे में
नगर निगम के कॉलोनी सेल और सहकारिता विभाग को वर्षों से शिकायतें मिलने के बावजूद ठोस कार्रवाई न होना प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है। सवाल यह भी है कि जब जमीन सरकारी थी, तो रजिस्ट्रियां कैसे हुईं? जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?

अखबारों और शासकीय रिकॉर्ड से खुलासा
पीड़ित वरिष्ठ नागरिक चंद्रकुमार भवानी ने बताया विदुर नगर संस्था द्वारा बताई जमीन पर विश्वास कर उन्होंने लगभग 3 करोड़ रुपए दिए थे। यह रकम माणिकबाग रोड स्थित मिडटाउन प्लाजा के कार्यालय में दी गई, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना जूनी इंदौर और कलेक्टर कार्यालय में की है।

उन्होंने कहा संस्था द्वारा किए फर्जीवाड़े का खुलासा बाद में समाचार-पत्रों और शासकीय रिकॉर्ड से हुआ। भवानी के अनुसार नारायणदास राजवानी और मोहनलाल रामरखियानी की गिरफ्तारी थाना रावजी बाजार द्वारा पहले की जा चुकी है, क्योंकि शिकायत स्वयं कलेक्टर के निर्देश पर दर्ज कराई गई थी। रिकॉर्ड खंगालने पर यह भी सामने आया कि उनके अलावा अन्य को फर्जी प्लॉटों का विक्रय किया।

पीड़ित ने 2021 में वरिष्ठ नागरिक प्रकरण के तहत कलेक्टर से लिखित शिकायत कर जमा राशि और अमानत में दिया प्लॉट वापस दिलाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया प्लॉट पहले से ही विवादित था और पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।

उनके अनुसार कई अन्य लोगों की भी बड़ी रकम इस फर्जीवाड़े में डूबी है। पीड़ित ने यह भी कहा कि बड़ी-बड़ी संस्थाओं और फर्मों के नाम देखकर उन्होंने विश्वास किया था, लेकिन बाद में पता चला कि झूलेलाल नगर का पूरा प्लॉट एक ही दिन में फर्जी तरीके से बेच दिया गया, जबकि आरोपियों के पास स्वयं कोई वैध जमीन ही नहीं थी।

यह जानकारी उन्हें सहकारिता विभाग और कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त दस्तावेजों से मिली। वर्ष 2021 में कलेक्टर, पुलिस आयुक्त और थाना जूनी इंदौर में शिकायत की थी। शांतिनाथपुरी स्थित प्लॉट 5-ए, जो सुरेश कुमार के नाम दर्ज है, से जुड़े दस्तावेज जांच में सामने आए हैं।

कलेक्टर ने यह मामला निगम आयुक्त को सौंपे जाने के बाद आयुक्त ने प्रकरण उपायुक्त सहकारिता विभाग को अग्रेषित किया। वर्तमान में सभी जांचें विचाराधीन हैं।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 2 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 2 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 2 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 3 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 3 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 3 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 3 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 3 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 3 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 3 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 3 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 3 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 4 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!