प्यार के नाम पर 49 लाख की ठगी: टीचर को लगाया चूना; मैट्रिमोनियल ऐप से शुरू हुई कहानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
राजधानी से ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल टीचर ऑनलाइन ठगी के ऐसे जाल में फंस गया, जहां प्यार और भरोसे के नाम पर उससे 49 लाख रुपए ठग लिए गए।
मैट्रिमोनियल ऐप से शुरू हुई कहानी
जानकीपुरम निवासी शिक्षक ने जीवनसाथी की तलाश में एक मैट्रिमोनियल ऐप पर प्रोफाइल बनाया था। 20 जून 2025 को उनकी मुलाकात ‘ईशा देसाई’ नाम की महिला से हुई, जिसने खुद को मुंबई की टेक्सटाइल कारोबारी बताया। शुरुआत में सामान्य बातचीत धीरे-धीरे भावनात्मक जुड़ाव में बदल गई।
भरोसा जीतकर फंसाया निवेश के जाल में
महिला ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए निवेश का सुझाव दिया। उसने मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाए और एक लिंक भेजकर छोटे निवेश से शुरुआत करने को कहा। शुरुआती निवेश पर नकली मुनाफा दिखाकर शिक्षक का भरोसा जीत लिया गया।
6 महीने में 49 लाख रुपए ट्रांसफर
धीरे-धीरे शिक्षक ने अलग-अलग खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर करनी शुरू कर दी। हर बार उसे ज्यादा मुनाफे का लालच दिया गया। करीब छह महीनों में उसने कुल 49 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।
पैसे निकालने पर खुला खेल
जब शिक्षक ने 2.5 लाख रुपए निकालने की कोशिश की, तो उसके अकाउंट में अचानक 1 करोड़ रुपये का फर्जी मुनाफा दिखाया गया और पैसे निकालने के लिए 33 लाख रुपए ‘टैक्स’ मांगा गया। यहीं से उसे ठगी का एहसास हुआ।
धमकी और दबाव का खेल
पैसे देने से इनकार करने पर महिला का रवैया बदल गया। उसने ED नोटिस और अकाउंट फ्रीज कराने की धमकियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने लखनऊ साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
साइबर ठगी का नया तरीका
जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गैंग द्वारा चलाया जा रहा ‘रोमांस स्कैम’ है, जिसमें पहले भावनात्मक रूप से फंसाया जाता है, फिर फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए पैसे ठग लिए जाते हैं।
संबंधित समाचार

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!