स्कूल में एडमिशन कराने के नाम पर ठगी: महिला से लिए 1 लाख; सीट न मिलने का बहाना बनाकर हड़पे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एडमिशन कराने के नाम ठगी करने का मामला सामने आया है। एमआईजी थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।
एडमिशन कराने के नाम पर की ठगी
पुलिस के अनुसार श्रीनाथ रेसिडेंसी निवासी अंशु पाटकर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अंशु का आरोप है कि आरोपी करूणा मंडलोई ने उनके दो बच्चों का विजयनगर स्थित सत्यसांई स्कूल में एडमिशन कराने का दावा करते हुए उनसे बड़ी रकम ले ली, लेकिन न तो दाखिला कराया और न ही पैसे लौटाए।
सत्यसांई स्कूल में कराना चाहती थी एडमिशन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका एक बेटा और एक बेटी हैं, जो फिलहाल एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। बेहतर शिक्षा के लिए वह दोनों का एडमिशन सत्यसांई स्कूल में कराना चाहती थी। इसी दौरान मई 2023 में एक परिचित के माध्यम से उसकी मुलाकात करूणा मंडलोई से हुई।
एक लाख रुपए ले लिए
आरोपी ने खुद को स्कूल से जुड़ा बताते हुए कहा कि वह डेढ़ लाख रुपए में दोनों बच्चों का एडमिशन करवा देगी। इस पर भरोसा कर अंशु ने आरोपी के खाते में करीब एक लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
रकम मांगने पर टालमटोल करने लगी आरोपी
शिकायत के मुताबिक, पहले साल आरोपी ने सीट न मिलने का बहाना बनाकर एडमिशन टाल दिया और अगले साल दाखिला कराने का भरोसा दिलाया। लेकिन दूसरे साल भी न तो एडमिशन हुआ और उल्टा आरोपी ने और पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब पीड़िता ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगी।
परेशान होकर की शिकायत
आखिरकार परेशान होकर अंशु पाटकर ने एमआईजी थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी करूणा मंडलोई के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!