एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत: घर में पति-पत्नी और रेलवे लाइन पर मिले बेटों के शव
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नांदेड़।
एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने का मामला सामने आया है। घर के अंदर माता-पिता और रेलवे ट्रैक पर दो बेटों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुदखेड़ तहसील के ज्वाला मुरार गांव की है।
क्या है पूरा मामला?
गुरूवार सुबह लोग उस वक्त सन्न रह गए जब 51 वर्षीय किसान रमेश सोनाजी लखे और उनकी पत्नी राधाबाई लखे (45) अपने घर के अंदर मृत पाए गए। इतना ही नहीं कुछ ही दूरी पर स्थित रेलवे लाइन पर रमेश लखे के दो जवान बेटों, उमेश (25) और बजरंग (23) के शव भी ट्रैक पर बरामद हुए।
पुलिस को संदेह है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है और यह माना जा रहा है कि माता-पिता की मौत के बाद या उसी दौरान दोनों बेटों ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
पुलिस जांच और अनसुलझे सवाल
नांदेड़ ग्रामीण पुलिस इस मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है। सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
मौत के असल समय और कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।पुलिस घर की तलाशी ले रही है ताकि कोई अंतिम संदेश या सुसाइड नोट मिल सके जिससे इस सामूहिक आत्महत्या की वजह साफ हो पाए।
किसान परिवार था
मृतक परिवार एक छोटा खेतिहर परिवार था। पड़ोसियों का कहना है कि लखे परिवार काफी मेहनती था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस आत्मघाती कदम के पीछे कर्ज का बोझ, आर्थिक तंगी थी या कोई गहरा घरेलू संकट।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!