होटल में पांच दोस्तों की मौत: कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे; पांचों का दम घुटा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरियाणा।
एक रिसॉर्ट में ठहरे पांच प्रवासी मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। ये सभी मृतक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के शेखपुरा कदीम गांव के रहने वाले थे। दो दिन पहले ही ये सभी पेंटिंग के काम के सिलसिले में कुरुक्षेत्र आए थे, लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी।
कैसे हुई यह घटना?
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात कड़ाके की ठंड से बचने के लिए ठेकेदार नूर (26) और उसके साथी सोनू (30), मदनपाल (42), रोशनपाल (45) और रामकुमार (46) ने होटल के कमरे में अंगीठी जलाई थी।
कमरा पूरी तरह बंद होने के कारण वहां कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई, जिससे नींद में ही पांचों की सांसें थम गईं। अगले दिन जब सफाईकर्मी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई हलचल नहीं हुई, तो पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने खिड़की से देखा तो अंदर पांचों बेसुध पड़े थे। दरवाजा तोड़कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दो सगे भाई की मौत
ठेकेदार नूर की शादी मात्र 5 महीने पहले हुई थी। हादसे में उसका बड़ा भाई सोनू भी मारा गया। रोशनपाल और रामकुमार आपस में जीजा-साला थे। दोनों के पीछे छोटे-छोटे बच्चे और रोता-बिलखता परिवार है।
जल्द घर लौटने का वादा किया था
मदनपाल ने हादसे वाली रात ही अपने परिवार से फोन पर बात की थी और जल्द घर लौटने का वादा किया था।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!