इंदौर को नई दिशा देने वाले पांच पूर्व कलेक्टर दिल्ली में एक साथ: इलैया राजा और मनीष सिंह का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपने कार्यकाल के दौरान इंदौर को नई दिशा देने वाले और पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने फर्ज को अंजाम देने वाले इंदौर के पांच पूर्व कलेक्टर कल दिल्ली में एकसाथ दिखे। इनमें दो कलेक्टरों मनीष सिंह और डा. इलैया राजा टी. का कार्यकाल बेहद कश्मकशभरा रहा था। सिंह अभी प्रदेश के जनसंपर्क आयुक्त हैं लेकिन उन्हें इंदौर को सफाई में नंबर वन बनाने और कोरोना लॉकडाउन के दौरान तमाम व्यवस्थाएं करने का श्रेय है।
जो कलेक्टर कल एकसाथ थे उनमें पी. नरहरि का कार्यकाल अप्रैल 2015 से जून 2017 तक का रहा जिन्होंने शहर को एक नया आयाम दिया। उनके कार्यकाल का प्रमुख उपलब्धियों में चिडिय़ाघर की सुव्यवस्थित कर न केवल पशुओं को बल्कि पशुप्रेमियों को सुविधाएं देना रहा। इसकी चर्चा आज भी प्रशासनिक गलियारों में होती है।
जनवरी 19 से मार्च 20 तक कलेक्टर रहे लोकेश जाटव के कार्यकाल के अंतिम दिनों में कोरोना की दस्तक मिल चुकी थी और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अनेक बड़े फैसले लिए। जैसे ऑडइनवन व्यवस्था लागू करना जिसमें सड़क पर वाहनों का निकलना तय किया गया।
जैसा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने किया था। इसके अलावा, उन्होंने दूध की सप्लाई नियमित रखने के लिए तमाम कदम उठाए जिसका परिणाम ये निकला कि लोगों को दूध जैसी अतिआवश्यक वस्तुओं के लिए परेशानी नहीं उठाना पड़ी।
निशांत वरबडे जून 2017 से दिसम्बर 2018 तक रहे और उनका कार्यकाल भी अनेक उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। इंदौर में कलेक्टर के रूप में इलैया राजा टी और मनीषसिंह का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। कई संकट आए जिनका सामना दोनों अधिकारियों ने पूरी दृढ़ता और सूझबूझ के साथ किया।
इलैया राजा नवम्बर 2022 से जनवरी 2024 तक कलेक्टर रहे और इस दौरान उन्होंने न केवल प्रवासी भारतीय सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया बल्कि स्नेहनगर में बावड़ी में लोगों के गिरने से हुई मौतों के मामले में उन्होंने गजब की संवेदनशीलता दिखाई थी।
वे खुद भूखे-प्यासे रहकर मोर्चे पर डटे रहे और न केवल शवों को बाहर निकलवाया बल्कि यहां तमाम व्यवस्थाएं भी जुटाई। मनीषसिंह का इंदौर से गहरा नाता रहा है। मार्च 20 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री बने शिवराजसिंह चौहान ने उन्हें उज्जैन कलेक्टर से इंदौर भेजा। ये वक्त कोरोना काल का था जिसे मनीषसिंह ने जितनी कुशलता और सक्रियताभरी सूझबूझ के साथ हैंडल किया, वो आज भी याद किया जाता है।
व्यवस्थाएं जुटाना और लोगों के मन में डर निकालने के लिए इलाज की समुचित व्यवस्थाएं करना भी सिंह के इंदौर कार्यकाल में चार चांद लगाता है। रेमिडीसियर इंजेक्शन की उपलब्धता उनके प्रयासों से हुई जो बेमिसाल है। इसके अलावा, मनीषसिंह जब इंदौर में ही नगर निगम आयुक्त थे, तब इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में उनकी भूमिका जबर्दस्त रही।
इंदौर आज भी नंबर वन है तो उसमें मनीषसिंह का योगदान अविस्मरणीय है। वे नवम्बर 22 तक इंदौर में रहे और उनकी धाक प्रशासन पर खूब रही। अभी वे प्रदेश के जनसंपर्क आयुक्त हैं और उन पर सरकार की छबि निखारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसे वे बखूबी निभा रहे हैं।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!