महिला प्रोफेसर के आभूषण चोरी: दोस्त के बेटे की शादी में आई थी; पर्स ले उड़ा बदमाश
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शादियों का दौर चल रहा है। रोजाना शहर में सैकड़ों शादी हो रही है। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं। ताजा मामला शहर के एक नामी भंडारी रिसोर्ट रिसॉर्ट से सामने आया है। शादी के जश्न के बीच एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर के पर्स पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
कुर्सी पर रखा पर्स हुआ गायब
कनाडिया पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। गोवा की रहने वाली 62 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर नीलिमा सावंगीकर अपनी सहेली के बेटे की शादी में शामिल होने इंदौर आई थीं।
बुधवार को कनाडिया स्थित भंडारी रिसॉर्ट में तिलक समारोह चल रहा था। इसी दौरान नीलिमा ने अपना पर्स पास की खाली कुर्सी पर रख दिया। जैसे ही उनका ध्यान भटका, पीछे बैठे एक शातिर लड़के ने बड़ी ही सफाई से पर्स पर हाथ साफ कर दिया।
पर्स में रखी थी ज्वेलरी
पीड़िता के अनुसार, पर्स में सोने की चेन और भारी नेकलेस, सोने का लॉकेट और झुमके और करीब 14 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन रखा था।
बाद में पर्स तो रिसॉर्ट की पार्किंग में पड़ा मिला, लेकिन वह पूरी तरह खाली था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध लड़का पर्स उठाते हुए दिखाई दिया है, जिसकी तलाश जारी है।
हॉस्टल भी सुरक्षित नहीं
कनाडिया क्षेत्र में चोरी की यह इकलौती घटना नहीं है। सर्वानंद नगर स्थित एक हॉस्टल में भी चोरों ने सेंधमारी की। आसिफ खान नामक युवक के कमरे में घुसकर अज्ञात बदमाश ने लैपटॉप, चांदी की चेन और नकदी से भरा पर्स चोरी कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में भी अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!