महिला पटवारी की छत से गिरकर मौत: बालकनी से पांव फिसला; दूसरे के घर में जा गिरी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
एक महिला पटवारी की छत से गिराकर मौत हो गई। वह बालकनी से बच्ची का बैलून उतारने का प्रयास कर रही थीं। इस दौरान ही पांव फिसलने से वह पड़ोसी के घर में गिर गई थी।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, घटना 11 दिसंबर की शाम की है। 32 वर्षीय मीनाक्षी पटेल, जो रायसेन की गौहरगंज तहसील में पटवारी के पद पर कार्यरत थीं, इन दिनों छुट्टियों के कारण भोपाल आई हुई थीं।
वह अपनी नन्ही बेटी के साथ छत पर खेल रही थीं, तभी अचानक बच्ची का गुब्बारा उड़कर पड़ोसी के घर की छत पर लगे शेड पर जा गिरा। बच्ची की खुशी के लिए मीनाक्षी ने खुद उस गुब्बारे को उतारने की कोशिश की।
मीनाक्षी सीधे नीचे जा गिरीं
बाउंड्री पार कर जैसे ही उन्होंने पड़ोसी के शेड पर पैर रखा, उनका संतुलन बिगड़ गया। शेड की चादरें कमजोर होने के कारण टूट गईं और मीनाक्षी सीधे नीचे जा गिरीं।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
पड़ोसी के घर में गिरने से मीनाक्षी के सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में अंदरूनी चोट लगने के कारण खून का थक्का जम गया था।
लगभग एक हफ्ते तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद, आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पति सेना में पदस्थ हैं और उनके ससुर पीएचक्यू में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
थाना प्रभारी निरूपा पांडे के अनुसार, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज होना अभी बाकी है।
मीनाक्षी की शादी केवल तीन साल पहले हुई थी और उनकी दो साल की एक मासूम बेटी है, जिसके सिर से अब मां का साया उठ गया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!