खबर
Top News

पिता नौ साल से परेशान: अब बेटा भी घर से बेदखल; मकान को बेचने में धोखाधड़ी, बेंगलुरु की मकान मालकिन ने सामान भी गायब किया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 फ़रवरी 2026, 5:14 pm
शेयर करें:
पिता नौ साल से परेशान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वृद्ध पिता नौ साल से अपने मकान को बेचने के मामले में हुई धोखाधड़ी से परेशान होकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, अब बेटे को भी बैंगलुरु में रहने वाली मकान मालकिन ने न केवल घर से बेदखल कर दिया बल्कि उसका सामान भी गायब कर दिया। हद है पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही।

ये वरिष्ठ नागरिक हैं करतार बहरानी। उनका आरोप है पत्नी के कैंसर का इलाज का कर्ज उतारने के लिए अपने किला मैदान के सामने शेषाद्रि कॉलोनी स्थित मकान नंबर 41 का सौदा भरत बाहेती, पुनीता कमल लालवानी, रानू काबरा, दलाल कुणाल पंवार, शैलेंद्र पोरवाल आदि से 1.40 करोड़ रुपए में किया था।

मात्र 40 लाख ही मिले और वो भी पंवार ने उमरीखेड़ा खंडवा रोड की जमीन में लगवा दिए। यानी उन्हें कुछ नहीं मिला और मकान पर बाहेती समेत अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया। बेचकर पैसा खुद रख लिया। 2017 में कार्रवाई के लिए आवेदन तेजाजी नगर थाने पर दिया लेकिन पुलिस ने जांच कर एफआईआर दर्ज करने के वादे को पूरा नहीं किया।

दो साल भटकने के बाद तेजाजी नगर थाने में जनवरी 2019 में एफआईआर दर्ज की गई। 9 साल बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। थाने जाने पर गुमराह करते हैं। कोर्ट में चार साल बाद चालान डायरी पेश की गई लेकिन हुआ कुछ नहीं। अब तारीख पर तारीख दी जा रही है।

सदर बाजार पुलिस ने एक आरोपी दलाल कुणाल पंवार को गिरफ्तार किया लेकिन नियम के विरुद्ध इसके बाद मामले का खात्मा पेश कर दिया जो 25 फरवरी 2025 को कोर्ट द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने बताया नौ से ज्यादा बार पुलिस जनसुनवाई में जा चुके हैं। अब बेटे विकास के साथ भी मकान मालकिन ने अत्याचार कर दिया। वो 304, शिवम रेसीडेंसी, शिव वाटिका एमआर 11 में तीन साल से रह रहे थे और नियमित किराया आदि चुका रहे थे।

9 जून 2025 को मकान मालकिन बैंगलुरू निवासी अर्चना रामचंद्र ठाकुर के कहने पर कुछ लोगों ने फ्लैट खाली करने के लिए दबाव डाला। विकास ने दूसरा फ्लैट मिलने पर खाली करने की बात कही। एक दिन शाम को फ्लैट पर पहुंचे तो पाया सारा सामान गायब है।

पता चला उनकी अनुपस्थिति में अर्चना के लोग ताला तोड़कर घुसे थे। गायब सामान में घरेलू उपयोग की चीजों के अलावा गहने (करीब 6 लाख) शामिल हैं। वे दौड़े-दौड़े लसूडिय़ा थाने पहुंचे लेकिन टरका दिया गया। पांच माह भटकने के बाद वे वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचे जिनके निर्देश पर 30 नवम्बर को लसूडिय़ा थाने में एफआईआर दर्ज हुई।

कार्रवाई फिर भी नहीं हुई। विकास ने बताया जो सामान गायब हुआ उनमें उनके कई असली दस्तावेज भी थे। मकान मालकिन अर्चना को गिरफ्तार नहीं किया गया। फिलहाल विकास बहरानी महालक्ष्मी नगर की नरीमन पाइंट बिल्डिंग में बहुत परेशानी में रह रहे हैं।

सीएम हेल्पलाइन से भी हेल्प नहीं
बहरानी ने बताया खुद व बेटे विकास के साथ हुए अत्याचार व धोखाधड़ी की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारी झूठी जानकारी देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। कहते हैं निराकरण हो गया है। हकीकत है एक भी शिकायत का निराकरण नहीं हुआ।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 9 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 9 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 10 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 10 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 10 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 10 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 10 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 10 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 10 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 10 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 10 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 10 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 10 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 11 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 11 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 11 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!