खबर
Top News

फार्म हाउस जुआ कांड बना खाकी कांड: दबिश के नाम पर सौदा; रकम लेकर फरार हुए पुलिसकर्मी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मार्च 2026, 3:24 pm
शेयर करें:
फार्म हाउस जुआ कांड बना खाकी कांड

आईजी ऑफिस के नाम पर ‘खेल’, अधिकार क्षेत्र से बाहर कार्रवाई

डीवीआर गायब, सबूत मिटाने की खौफनाक साजिश?

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आरोप है कि अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर की गई इस दबिश के दौरान ‘सेटिंग’ का खेल चला और बड़े खिलाड़ियों को रकम लेकर सुरक्षित निकाल दिया। पकडाए कुछ जुआरियों ने ग्रामीण पुलिस को बताया कि फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी आईजी ऑफिस के कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर एसआई और एएसआई ने गायब कर दिया, ताकि कार्रवाई का असली वीडियो सामने न आ सके। इस खुलासे के बाद पूरे मामले में पुलिस महकमे के भीतर ही हलचल मच गई है।

जानकारी के मुताबिक आईएएस वंदना वैद्य के फार्म हाउस पर 10 मार्च को हुई जुआ पार्टी पर इंदौर देहात आईजी ऑफिस के टेक्निकल सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रात करीब 9:40 बजे दबिश दी थी। टीम में इंदौर कमिश्नरेट में विकास (रक्षित केंद्र) और यतेंद्र भी शामिल थे।

हैरानी है कि इनका अधिकार क्षेत्र मानपुर थाना नहीं है। न इन्हें किसी अफसर ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद वे आईजी ऑफिस के स्कॉट के साथ पहुंच गए। दबिश रात करीब 9:40 बजे दी गई, जबकि मानपुर पुलिस को इसकी सूचना करीब दो घंटे बाद रात 11:45 बजे दी गई। हालांकि, घटनास्थल से मानपुर थाना महज 20 से 30 मिनट की दूर है।

सूत्रों का कहना है इसी दो घंटे में जुआरियों से मोटी रकम की सेटिंग हुई। जिन जुआरियों के पास ज्यादा रकम थी उन्हें मौके से भगा दिया गया। दो घंटे तक बड़े जुआरियों को बार बार अलग ले जाकर सेटिंग की गई। फार्म हाउस से मिले जुए के लाखों रुपए बैग में भरकर ले गए। पकड़े गए आरोपियों ने आरोप लगाए हैं पुलिसकर्मी विकास, यतेंद्र और साथियों ने प्लानिंग के तहत जुए की फड़ पर मौजूद बड़े खिलाड़ियों से मोटी रकम लेकर निकाल दिया।

जुए के फड़ पर करीब 40 लाख रुपए से अधिक की रकम थी, क्योंकि वहां दूसरे जिलों से आए कई बड़े व्यापारी भी जुआ खेल रहे थे। मानपुर थाने के पुलिसकर्मियों ने खुलासा फर्स्ट को बताया पुलिस पहुंची तो आईजी ऑफिस के कुछ कर्मचारी मिले, लेकिन इंदौर से आए साथी पुलिसकर्मी विकास और यतेंद्र तीन साथियों के साथ रुपए से भरा बैग और फार्म हाउस का डीवीआर लेकर कार से निकल गए।

मानपुर टीआई लोकेश हीहोर मौके पर जा रहे थे तभी विकास और यतींद्र उन्हें सफेद रंग की बिना नंबर क्रेटा कार से निकलते दिखाई दिए, टीआई ने रोककर आने का कारण पूछा तो मुंह छुपाकर निकल गए।

आरोप है जुआ खिलवाने वाले मुख्य आरोपी जगदीश राठौर उर्फ कुबड़ा को आरोपी पुलिस वालों ने पैसा लेकर भगा दिया। बंद कमरे में चल रहे जुए से इतने लोगों का भाग जाना कई संदेह पैदा कर रहा है। फिलहाल जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है लेकिन कार्रवाई से पहले लाखों की बंदरबांट और मौके से रकम लेकर निकल जाने के आरोपों ने पुलिस की साख पर दाग लगा दिया।

देखना होगा वरिष्ठ अधिकारी निष्पक्ष जांच कराते हैं या नहीं। मानपुर टीआई महेंद्र मकास्रे ने बताया फरार आरोपियों की तलाश जारी है, खासकर जगदीश कुबड़ा रडार पर है। वहीं, फार्म हाउस से डीवीआर गायब कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी जांच करवा रहे है।

शिकायत लेकर आईजी ऑफिस पहुंचे जुआरी
खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ है पकड़ाए जुआरियों में से कुछ परसों दोपहर लूटपाट करने वाले पुलिसकर्मियों और सिविलियनों की शिकायत लेकर आईजी ऑफिस पहुंचे थे, हालांकि उन्हें डराया-धमकाया गया, जिससे वह उल्टे पैर लौट आए। हालांकि, जुआरियों ने शिकायत करने की बात कही है। उधर मानपुर टीआई और एसआई भी विवादित पुलिसवालों के खिलाफ मुखर हो गए हैं। अफसरों को पूरी जानकारी पहुंचाने में जुटे हैं।

इन पु़लिसकर्मियों को हटाया
आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य और उनके पति अंबरीश वैद्य के आवलीपुरा स्थित फार्म हाउस पर हाईप्रोफाइल जुआ अड्डा चल रहा था। मंगलवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर 18 जुआरियों को पकड़ा था, जिन्होंने बताया था मास्टरमाइंड जगदीश राठौर उर्फ ‘जगदीश अंकल’ कुबड़ा के बुलावे पर आए थे।

पुलिस ने 13 लाख 67 हजार 971 रुपये नकद, 30 मोबाइल और दो कारें भी जब्त बताई थी। ग्रामीण एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने मानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्रसिंह हिहोर, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया है लेकिन जुआ लूटकांड की जांच नहीं करवाई गई। सरगना जगदीश राठौर सहित करीब पांच फरार हैं।

मानपुर थाना क्षेत्र के आवलीपुरा में आईएएस वंदना वैद्य के फार्म हाउस के बहुचर्चित जुआकांड ने विस्फोटक मोड़ ले लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। जिस कार्रवाई को पुलिस बड़ी सफलता बताकर प्रचारित कर रही थी, उसमें पुलिसकर्मियों पर ही ‘सेटिंग’ कर मोटी रकम की बंदरबांट और मुख्य आरोपियों को फरार कराने जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं।

सूत्रों का दावा है कि दबिश से पहले ही कुछ जुआरियों को मोटी रकम लेकर बाहर निकाल दिया गया, जबकि लाखों रुपए से भरा बैग लेकर एसआई, एएसआई सहित तीन सिविलियन मौके से निकल गए।

इस कार्रवाई में इंदौर कमिश्नरेट में पदस्थ लाइनअटैच पुलिसकर्मी विकास और यतेंद्र की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। मानपुर टीआई लोकेश हीहोर ने पुलिसकर्मियों को मौके से जाते समय रोककर आने का कारण पूछा तो वे मुंह छिपाकर भाग गए।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 9 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 9 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 10 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 10 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 10 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 10 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 10 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 10 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 10 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 10 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 10 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 11 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 11 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 11 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 11 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 11 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 11 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 11 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!