किसानों का उग्र प्रदर्शन: अर्धनग्न होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे; जमीन अधिग्रहण के खिलाफ जताई नाराजगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में प्रस्तावित पूर्वी आउटर रिंग रोड परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण के विरोध में गुरुवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार से सम्मान में मिले मेडल और शील्ड गले में टांगकर प्रशासन के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया।
बिना सहमति आगे बढ़ाया जा रहा अधिग्रहण: किसान
प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि पूर्वी रिंग रोड परियोजना के लिए उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, लेकिन मुआवजा, पुनर्वास और सर्वे प्रक्रिया को लेकर अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।
किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी आपत्तियों और सुझावों को नजरअंदाज कर अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
मेडल पहनकर जताया आक्रोश
कई किसानों ने बताया कि उन्हें पूर्व में कृषि, सामाजिक सेवा या अन्य कार्यों के लिए सरकारी स्तर पर सम्मानित किया गया था। उन्हीं सम्मानों के प्रतीक मेडल और शील्ड गले में पहनकर वे प्रदर्शन में शामिल हुए।
किसानों का कहना है कि यह प्रतीकात्मक विरोध प्रशासन को यह बताने के लिए है कि जिन किसानों को कभी सम्मान दिया गया, आज वही किसान अपनी जमीन और अस्तित्व बचाने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।
मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना
किसानों ने उचित मुआवजा, पारदर्शी भूमि सर्वे, और स्पष्ट पुनर्वास नीति लागू करने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। इस दौरान किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदर्शन के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। प्रशासन की ओर से प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए बुलाए जाने की बात कही गई है। वहीं किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!