मासूम अनिका शर्मा की मदद के लिए हर वर्ग आ रहा आगे: संस्था स्प्रेडिंग स्माइल्स ने एकत्र किए 76 हजार रुपए
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप 2 जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 साल की मासूम अनिका शर्मा की मदद के लिए हर वर्ग के लोग आगे आ रहे हैं। समाज के विभिन्न आयोजनों में भी अनिका के लिए चंदा एकत्र किया जा रहा है।
कल मांझी समाज ने अपने युवक-युवती परिचय सम्मेलन में बेबी अनिका शर्मा के लिए मंच से मदद की अपील की, जिसके बाद बड़ी संख्या में समाजजनों ने राशि एकत्र कर इस अभियान से जुड़े अनीश पांडे को भेंट की।
उनके अलावा, रसोमा चौराहे पर विनोद यादव बब्बू ने भी सहयोगियों के साथ सहायता राशि एकत्र की। छोटा बांगड़दा रोड पर विपुल जैन, भय्यू तिवारी, चंद्रेश गोस्वामी, अभिषेक गुप्ता, आशीष शुक्ला, संजय भाई, केशव तिवारी आदि ने बेबी के लिए राशि जुटाई और पांडे को भेंट की। इस दौरान बेबी अनिका भी उनके साथ थी।
नंदबाग में संस्था राष्ट्रप्रेम के सदस्यों ने सागर बागोरा के नेतृत्व में सहायता राशि एकत्र की। संस्था के चेतन मसूरिया, सावन खाटवा, राहुल प्रजापत, अमित बडोला, नितिन वर्मा, पंकज पटेल, अभिषेक प्रजापत, दीपू सिसौदिया, रोहित भावसार, शुभपर्ण बागोरा, हर्षद बागोरा एवं शुभम मौजूद थे।
संस्था स्प्रेडिंग स्माइल्स के सदस्यों ने कल घर-घर जाकर 76 हजार रुपए एकत्र किए और बेबी के इंजेक्शन के लिए राशि का चेक माता-पिता को सौंपा। संरक्षक एवं स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, पूर्व पार्षद व वरिष्ठ पत्रकार गणेश चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अधिकारी, संस्था अध्यक्ष राहुल लोदवाल सहित पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर संकल्प दोहराया गया कि जरूरतमंदों के लिए मानवता की सेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
मां बीमार, हालत स्थिर: इस दौरान कल बेबी अनिका शर्मा की मां सरिता शर्मा छोटा बांगड़दा रोड पर कैंपेन के दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। उन्हें तुरंत एरोड्रम रोड स्थित बांठिया अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!