जब भाजपा न थी हिंदू तो तब भी निशाने पर था: बर्बर बांग्लादेश; दिग्विजयसिंहजी, शर्मनाक है हिंदुओं पर हमले पर आपका बयान
Khulasa First
संवाददाता

कांग्रेस नेता दिग्विजय बोले- बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में हो रही घटनाओं का रिएक्शन
राशिद अल्वी ने भी पड़ोसी देश में जिंदा जलाए हिंदू युवा की मौत को भारत के अल्पसंख्यकों से जोड़ा
शेख हसीना ने जिस घटना को अमानवीय कृत्य बताया, उसे देश के नेताओं ने भारत में बढ़ती ‘असहिष्णुता' से जोड़ा
कांग्रेस की शीर्ष नेता प्रियंका गांधी हिंदुओं पर हमले पर चिंता जताती हैं, पार्टी नेता फिर तुष्टिकरण में जुटे
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर लगातार किए जा रहे हमलों पर भी देश की राजनीति का विद्रूप चेहरा
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बे हद दुःखद है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे बर्बर हमले पर भी देश की राजनीति अपनी वोट बैंक की चिंता से आगे नहीं बढ़ पा रही है। आधुनिक दुनिया में एक व्यक्ति को जिंदा जला देने की अमानवीय घटना भी नेताओं के कलेजे को थर्राती नहीं। सामान्य मानव के मानवीयता के लक्षण से भी भारत की प्रतिपक्ष की राजनीति एक बार फिर कोसों दूर खड़ी हो गई। खासकर देश का सबसे बड़ा विपक्षी दल कांग्रेस। एक तरफ कांग्रेस की शीर्ष नेता प्रियंका गांधी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले पर चिंता जाहिर करती हैं।
प्रियंका गांधी बांग्लादेश में जिंदा जलाए गए दीपचंद के मामले में व्यथित हो भारत सरकार से स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की बड़ी बात कहती हैं, वहीं उनके ही दल के वरिष्ठ और वयोवृद्ध नेता दिग्विजय सिंह व राशिद अल्वी ऐसे जघन्य मामले में भी वोट बैंक की राजनीति से बाज नहीं आ रहे। बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहे जानलेवा हमलों पर दोनों नेताओं के शर्मसार करते बयान सामने आए हैं।
दिग्विजय का कहना है कि बांग्लादेश की घटनाएं भारत में अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहे हमलों की प्रतिक्रिया हैं। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने बांग्लादेश के वर्तमान राजनीतिक माहौल की तुलना भारत के मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व से करते हुए कहा कि भारत में भी ऐसी फासीवादी ताकतें सत्ता में हैं, जिनके कारण ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है। दिग्विजय ने कहा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले भारत में अल्पसंख्यकों पर कार्रवाइयों का रिएक्शन हैं।
कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता के इस बयान को पार्टी के ही एक अन्य वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी का भी समर्थन मिला। उन्होंने दो कदम आगे जाकर कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमानों के घरों पर आज बुलडोजर चल रहे हैं। राशिद ने दिग्विजय के विवादित बयान का समर्थन ये कहते हुए किया कि बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की सरकार, भारत में भी कट्टरपंथियों की सरकार है।
बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ा जा रहा, भारत में मस्जिदों पर हमला हो रहा। भारत में भी कट्टरपंथी एक समुदाय के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन पर हमले कर रहे हैं। जबकि ये सर्वविदित है कि तमाम बुलडोजर कार्रवाई लॉ एंड ऑर्डर के तहत हुई घटनाओं का हिस्सा रही हैं। आम मुसलमान इसका हिस्सा नहीं, जबकि बांग्लादेश में आम हिंदुओं को कट्टरपंथी निशाना बना रहे हैं।
अल्वी ने तो शेख हसीना को भारत में शरण देने पर भी सवाल उठाया कि एक पूर्व प्रधानमंत्री को हमारे देश में क्यों शरण दे रखी है। देश के सबसे बड़े विपक्षी दल के इन दो नेताओं के बयान एक तरह से बांग्लादेश की जघन्य घटना पर वहां के कट्टरपंथियों के पक्ष में कवर फायर के रूप में देखे व समझे जा रहे हैं।
एक ऐसे समय, जब दुनिया के अन्य मुल्क बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहे लगातार हमलों की कठोर निंदा कर रहे हैं, तब हिंदुओं के ही मुल्क हिंदुस्तान के विरोधी दल के नेताओं के बयान बांग्लादेश की जगह भारत को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह और राशिद अल्वी के बयान भारत की तुलना बांग्लादेश से कर दुनिया में भारत विरोधी लॉबी को बढ़-चढ़कर बोलने की शह दे रहे हैं।
हिंदुओं पर हमले तो तब से हो रहे हैं, जब न भाजपा थी, न मोदी और न राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाम का कोई संगठन। इस्लामिक कट्टरपंथियों के निशाने पर सनातन धर्म और उसके अनुयायी तब से ही निशाने पर हैं, जब से भारत में इस्लाम धर्म का आगमन हुआ। खैबर के दर्रे से सातवीं सदी में हुए मोहम्मद बिन कासिम के भारत पर पहले हमले से लेकर पहलगाम और चार दिन पहले बांग्लादेश में दीपचंद दास को जिंदा जलाने की घटना तक ये ही तो हो रहा है।
जिहादी सोच की कट्टरपंथी विचारधारा के निशाने पर तो सदियों से हिंदू निशाने पर रहा है। बहुसंख्यक समाज के धर्मस्थल से लेकर उनके अस्तित्व को ही आज भी चुनौती माना जा रहा है। तो फिर बांग्लादेश की घटना को भारत में मोदी सरकार के राजकाज से कैसे जोड़ा जा सकता है? वह भी ऐसे समय, जब देश को तमाम मतभेदों को भुलाकर बांग्लादेश की बर्बर घटनाओं पर एकजुट दिखना है।
ऐसे समय भी हमारे देश की वोट बैंक की राजनीति अपने विद्रूप चेहरे के साथ मुखर है। ये एक तरह से दुश्मन मुल्क की अमानवीय घटनाओं के प्रति कवर फायर ही साबित हो रहा है। दुःखद ये है कि एक बार फिर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इस विद्रूप चेहरे का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चेहरा बनकर सामने आए हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!