ईओडब्ल्यू ने सीएमओ और अन्य अधिकारियों को दिया नोटिस: सांवेर में सरकारी जमीन हड़पने का मामला
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर के सरकारी जमीन को निजी व्यक्ति के नाम कर हड़पे जाने के बहुचर्चित मामले में ईओडब्ल्यू ने सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किए है। खुलासा खुलासा फर्स्ट ने किया था जिसके बाद काफी प्रशासनिक हलचल रही।
सांवेर के दयानंद मार्ग निवासी भारतसिंह पिता रामचंद्र ने सप्रमाण शिकायत की है वार्ड 2 के प्लॉट क्र. 1, जिसके पूर्व में श्यामलाल का मकान, पश्चिम में आरती भाटी का प्लॉट, उत्तर में नाला और दक्षिण में रास्ता है, के नामांतरण में सीएमओ परागी गोयल ने जमकर खेल किए। ये प्लॉट क्षेत्रीय पार्षद, जो नगर परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं, जितेंद्र राठौर के भाई संजय राठौर के नाम कर दिया गया।
सरकारी जमीन की रजिस्ट्रियां हो गई और आश्चर्य है इन रजिस्ट्रियों में दो 2024 और दो 2025 में हुई। पहली रजिस्ट्री के 10 मिनट बाद ही दूसरी हुई है। इसकी क्र. 1004415074 आईडी है। ये रजिस्ट्रियां नगर परिषद की एनओसी पर हुई हैं। नगर परिषद अध्यक्ष संदीप चंगेरिया की भूमिका भी संदिग्ध है।
क्रेता-विक्रेता का अजीब गड़बड़झाला
शिकायत में कहा गया है 23 मई को सूचना के अधिकार में मिली जानकारी में बताया गया क्रेता का नामांतरण न होने से नामांतरण आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध नहीं है। गड़बड़ी का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि सीएमओ द्वारा जारी संपत्ति प्रमाण-पत्र के माध्यम से एक ही दस्तावेज में विक्रेता दूसरे दस्तावेज में क्रेता बन गया और दो दस्तावेज ऐसे पंजीकृत हुए हैं, जिसमें क्रेता-विक्रेता द्वारा एक दूसरे को पंजीकृत दस्तावेज निष्पादित कर दिए गए। गड़बड़ी तो ये भी है सारे दस्तावेज एक ही सर्विस प्रोवाइडर ने तैयार किए हैं।
जाहिर है चारों दस्तावेज (रजिस्ट्रियां) एक ही प्लॉट की हैं, जो सरकारी है, जिसे नगर परिषद उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौर के भाई संजय को बेचने के लिहाज से तैयार किया गया है। उन्होंने मामले में सीएमओ समेत उपाध्यक्ष, उनके भाई और अन्य लोगों को आरोपी बनाने और सरकारी जमीन को तुरंत मुक्त कराने का आग्रह किया था। भरतसिंह ने बताया उन्होंने मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू में की थी जिस पर उप निरीक्षक जांचकर्ता बबीता जादौन ने आरोपी अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!