खड़े ट्रक में पीछे से घुसी केले से भरी आयशर: ड्राइवर और क्लीनर की दर्दनाक मौत; तीन जेसीबी और क्रेन से निकालना पड़े शवबायपास पर अवैध पार्किंग बनी हादसे की वजह
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में देर रात लापरवाही के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। बायपास पर बिचौली हप्सी ब्रिज के पास खड़े ट्रक में पीछे से केले से भरी आयशर जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयशर का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और उसमें सवार ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के शव वाहन में बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए कनाडिया पुलिस को लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा।
पुलिस के मुताबिक मृतक आयशर चालक रमेश उर्फ राजेश पिता फूलचंद गोयल निवासी बड़वानी और क्लीनर राजू उर्फ राजेश निवासी बोधवाड़ा जिला धार हैं। आयशर का केबिन पूरी तरह पिचक गया था और दोनों के शव फंस गए थे।
बताया जा रहा है आयशर राऊ की ओर से देवास जा रहा था। देर रात बिचौली हप्सी ब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बीच सड़क पर एक जेसीबी मशीन भी खड़ी थी, जिससे टक्कर और भी भीषण हो गई।
आयशर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे चालक और क्लीनर दब गए थे। सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस पहुंची लेकिन वाहन बुरी तरह फंसा होने के कारण शवों को निकालना आसान नहीं था।
पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लंबे समय तक मशक्कत की। तीन जेसीबी और एक क्रेन की मदद से आयशर के आगे के हिस्से को अलग किया गया, तब जाकर शवों को निकाला जा सका। इस दौरान भीड़ भी जमा हो गई और काफी देर अफरा-तफरी रही।
अंधेरे और लापरवाही ने लील ली दो जिंदगियां
हादसे के समय ब्रिज के पास काफी अंधेरा था। इसके चलते आयशर के ड्राइवर को सड़क पर खड़ा ट्रक और पास ही खड़ी जेसीबी दिखाई नहीं दी। पुलिस का कहना है ट्रक और जेसीबी दोनों ही बायपास पर गलत तरीके से खड़े थे।
इस लापरवाही ने दो लोगों की जान ले ली। पुलिस ने ट्रक और जेसीबी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है ट्रक चालक ने सड़क पर वाहन अवैध रूप से क्यों पार्क किया था।
संबंधित समाचार

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!