ई-रिक्शा चालक की हत्या: सरेराह चाकू मारकर की; एक महीने पहले हुआ था विवाद
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक ISBT बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। इस हत्या के पीछे एक महीने से सुलग रही दुश्मनी की आग थी।
मृतक की पहचान पवन अहिरवार (निवासी राजीव गांधी नगर) के रूप में हुई है। आरोपी रोहित पाल, जो पवन का पड़ोसी है, ने इस वारदात को अंजाम दिया। रविवार को जब पवन अपना ई-रिक्शा लेकर ISBT के पास से गुजर रहा था, तभी रोहित ने अपनी एक्सिस गाड़ी उससे टकरा दी।
मामूली बहस देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई और रोहित ने चाकू से पवन के गले पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पत्नियों के विवाद से शुरू हुई थी दुश्मनी
जांच में पता चला है कि करीब एक महीने पहले पवन का रिक्शा रोहित के दरवाजे से टकरा गया था, जिसे लेकर दोनों की पत्नियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। तब से ही रोहित, पवन से बदला लेने की फिराक में था।
नियोजित हमला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोहित घर से ही चाकू लेकर निकला था, जो इस बात का संकेत है कि वह हत्या के इरादे से ही आया था। इस मामले में बड़ी बात यह है कि यह हत्या भारी भीड़ के बीच हुई लेकिन किसी ने भी पवन को बचाने की कोशिश नहीं की।
पुलिस की कार्रवाई
आरोपी रोहित पाल एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में जुआ सट्टा और मारपीट के 4 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए हैं, जिसमें आरोपी की पहचान साफ तौर पर हो गई है।
पाँच टीमें तैनात
एएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाने की कुल 5 टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!