मरणासन्न बहन को मिला नया जीवन कलेक्टर शिवम वर्मा को खिलाई मिठाई: जनसुनवाई में पहुंची दिव्या जायसवाल ने किया सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल जनसुनवाई में पहुंची दिव्या जायसवाल ने कलेक्टर शिवम वर्मा का न केवल सम्मान किया, बल्कि मिठाई खिलाकर आभार भी माना। उन्होंने बताया कि बहन ज्योति जायसवाल मरणासन्न अवस्था में पहुंच गई थी, जिसका कलेक्टर ने इलाज कराया जिससे उसे नया जीवन मिल गया। अन्य कई लोगों ने भी अपनी समस्या रखी, जिनका निराकरण किया गया।
कलेक्टर ने लोगों से संवाद कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया और अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर समय-सीमा में प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उस वक्त मौजूद लोग भावुक हो गए, जब एक युवती दिव्या जायसवाल आई। बहन ज्योति को नया जीवन मिलने पर परिजन खुश थे।
उन्होंने बताया कि ज्योति के अंगों ने अचानक काम करना बंद कर दिया था, जिससे उनकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी, वे जनसुनवाई में पहुंचीं, जहां उन्हें बहन के उपचार के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
समय पर मिले इस सहयोग से उनकी बहन का सफल उपचार संभव हो सका। इसी कृतज्ञता के भाव से वे और परिजन मिठाई लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को मिठाई देकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया।
पेंशन प्रकरण निपटाया
एक अन्य महत्वपूर्ण मामले में पीएम शासकीय स्कूल की प्राचार्य भारती पंवार का पेंशन प्रकरण निपटाया गया, जिन्हें तमाम कागजी जटिलताओं की वजह से पेंशन नहीं मिल रही थी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इनमें प्लॉट, पेंशन, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण शामिल थे।
संबंधित समाचार

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!