वन विभाग की लापरवाही से बायपास की कॉलोनियों में तेंदुए का खौफ बरकरार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वन विभाग के अफसरों की लापरवाही से बायपास की कॉलोनियों में तेंदुए का खौफ बरकरार है। हर दिन तेंदुआ लोगों को दिख रहा है, लेकिन वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा लगाए गए दोनों पिंजरों में वह नहीं फंस रहा है। इससे रहवासियों में तेंदुए की दहशत का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग के रालामंडल की रेस्क्यू टीम प्रदेश की सबसे उत्कृष्ट टीम रही है, जो किसी भी परिस्थिति में रहवासी क्षेत्र में पहुंचने वाले तेंदुए व अन्य वन्य जीवों को पकड़ने का कीर्तिमान बना चुकी है, लेकिन मौजूदा में सहारा सिटी व आसपास की कॉलोनियों में सक्रिय तेंदुए को पकड़ने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
खुलासा फर्स्ट ने सबसे पहले तेंदुए के मूवमेंट से लोगों की जान को खतरे का खुलासा किया था। इसके बाद वन विभाग के अफसर चेते और सर्चिंग शुरू कराई। इसके बाद जब तेंदुए के पगमार्क मिले तो आनन-फानन में वहां पिंजरे लगाए गए।
इससे एक तेंदुआ पिंजरे में फंस गया, जबकि एक और तेंदुआ लगातार क्षेत्र में सक्रिय है। सहारा सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों ने तेंदुए के मूवमेंट को देखने के बाद वन विभाग के अफसरों को जानकारी भी दी है, लेकिन वन विभाग के अफसर लापरवाह बने हैं।
दिखावे की सर्चिंग: वन विभाग में रालामंडल के एसडीओ और रेंजर की लापरवाही से बायपास की कॉलोनियों में तेंदुए का खौफ अब तक बना हुआ है। हालांकि एक दो बार रेस्क्यू टीम ने सर्चिंग का दिखावा किया, उसके बाद दो पिंजरे लगा दिए और अपना पल्ला झाड़ लिया। जबकि हकीकत में सहारा सिटी व सक्रिय तेंदुआ लगातार इस क्षेत्र में देखा गया है।
घरों में बंद: सहारा सिटी सहित आसपास के क्षेत्र में जब से तेंदुए के मूवमेंट का खुलासा हुआ है तब से अधिकतर बच्चे और महिलाएं घरों में बंद रहने लगे हैं। हर किसी को तेंदुए के हमले का डर सता रहा है। जबकि वन विभाग की रेस्क्यू टीम रहवासियों द्वारा तेंदुआ देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सर्चिंग करती है और भगवान भरोसे सबकुछ छोड़र लौट जाती है। वहीं शहरी क्षेत्र में तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद भी अब तक वनमंडलाधिकारी ने कोई विशेष कार्रवाई करने के निर्देश नहीं दिए हैं।
संबंधित समाचार

कुबेरेश्वर धाम में महिला श्रद्धालु की मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; दर्शन से पहले थम गई सांस

अस्पताल के चाइल्ड यूनिट में लगी आग:3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे भर्ती थे, मची अफरा-तफरी

कार की टक्कर से कावड़िए की मौत:बायपास पर हादसा; इलाज के दौरान दम तोड़ा, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी वाहन की तलाश में पुलिस

सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू:कुलदीप यादव की जगह मिला प्लेइंग-11 में मौका; श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकादश का बने हिस्सा

पिकनिक बनी मातम:बच्चों को बचाने पानी में कूदे दो शिक्षक डूबे; छात्र सहित तीन की मौत

दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले:स्कूल से लौटते समय परिचित युवक ले गया था साथ; इलाके में फैली सनसनी

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला:रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ

सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश:CMHO को पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-टैबलेट जब्त

श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष:माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत

साधु बनकर युवक से ठगी:लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ:शहर भाजपा में हलचल

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन:1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश:महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू:शिंदे और निंबोला का रिमांड पूरा; आज कोर्ट में करेंगे पेश, निखिल के बाद मनीष पमनानी को भी जमानत

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी:17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश;12 गिरफ्तार, इतने रुपए लाख बरामद

लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस:बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा

iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह:कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर:3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार:कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर

तेज रफ्तार का कहर:2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत; 12 साल की बच्ची गंभीर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!