नशे में धुत युवकों की कार ने मचाया तांडव: नर्सरी में घुसी कार; ढाई लाख का नुकसान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे और रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार रात करीब 9 बजे स्कीम-136 स्थित जंगल कैफे के बाहर नशे में धुत युवकों ने कार से ऐसा उत्पात मचाया कि सड़क से लेकर नर्सरी तक तबाही का मंजर बन गया। बेकाबू कार ने पहले सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारी, फिर सीधे नर्सरी में घुस गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जबकि कार में बैठे तीनों नशेड़ी युवक अंधेरे में भाग निकले।
हीरा नगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक नर्सरी संचालक मानिक पिता गोपीनाथ महंतो निवासी पश्चिम बंगाल की शिकायत पर कार (MP 09 CU 4222) जब्त कर मामला दर्ज किया गया है। तेज रफ्तार में जंगल कैफे की ओर से आ रही कार पर अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और नर्सरी के बाहर खड़े वाहनों (MP 09 UR 7586 पल्सर, MP 09 ZN 0884 एक्टिवा और MP 09 9147) को जोरदार टक्कर मारी। इससे तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
इसके बाद कार सीधे देवलिया प्रजापत नर्सरी में जा घुसी, जहां गमलों सहित अन्य आर्टिफिशियल सामान तहस-नहस हो गया। नर्सरी संचालक ने करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान होना बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार में बैठे युवक-युवतियां शराब पार्टी कर रहे थे। कार में शराब की बोतलें भी मिलीं।
लोगों ने जब नशेड़ियों को पकड़ने की कोशिश की तो वे कार छोड़कर अंधेरे में भाग निकले। सूचना मिलने पर हीरा नगर थाने की हेड कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी नशेड़ी चालक व उसके साथी भाग चुके थे।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!