खबर
टॉप न्यूज

देवी अहिल्या की धरती को अपवित्र कर रहे नशेड़ी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

24 दिसंबर 2025, 2:43 pm
शेयर करें:
देवी अहिल्या की धरती को अपवित्र कर रहे नशेड़ी

अंकुर जायसवाल पक्का इंदौरी खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में जिस तरह से लगातार ड्रग्स के मामलों का खुलासा हो रहा है, उससे लगता है कि देवी अहिल्या बाई की पावन धरा पर नशेड़ियों का राज हो गया है। नशेड़ी और नशा बेचने वाले शहर को बदनाम और बर्बाद करने पर आमादा हैं।

शहरवासियों ने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी कि शांति और सौहार्द से भरे इस शहर में ऐसे कारनामे भी होते हैं। काली कमाई करने के लिए नशे के सौदागर शहर की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। युवा नशे के धुएं में अपना जीवन उड़ा रहे हैं।

युवाओं को यह बात अभी समझ में नहीं आती, पर जैसे-जैसे वे इसमें डूबते जाते हैं, तब उन्हें लगता है कि जीवन बर्बाद हो गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है। उनके जीवन के साथ ही एक परिवार भी बर्बाद हो जाता है।

वहीं एक युवा और उसके परिवार के गर्त में जाने से कहीं न कहीं समाज का और देश का भी नुकसान होता है। आधुनिकता और मौज-मस्ती के लिए युवा इस अंधेरे की ओर आकर्षित होते हैं और धीरे-धीरे इसमें डूबकर बर्बाद हो जाते हैं।

शुरुआती आकर्षण के बाद उन्हें नशे की लत लग जाती है। होटलों, पबों और रिसोर्ट्स में पार्टियों के नाम पर नशा और ड्रग्स परोसी जाती है। अब यह भी सामने आया है कि इन पार्टियों के नाम पर यहां ग्रुप सेक्स भी किया जाता है।

इस काली कमाई के चक्कर में नशे के सौदागर किसी भी तरह ड्रग्स बेचना चाहते हैं और इसके लिए वे युवाओं को अपना शिकार बनाते हैं।

युवाओं को इस अंधेरे में जाने से बचाने के लिए माता-पिता के साथ ही समाज की भी बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं बच्चों को इस बारे में जागरूक और शिक्षित करने की भी जरूरत है।

यहां पुलिस-प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वह ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करे और शहर में ऐसा धंधा होने से रोके।

टैग:

संबंधित समाचार

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Top News

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

2 minutes ago
लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त
Top News

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

14 minutes ago
देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच
Top News

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

27 minutes ago
गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
Top News

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

29 minutes ago
एयरपोर्ट पर हमला
Top News

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

40 minutes ago
आज महामुकाबला
Top News

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

about 1 hour ago
मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार
Top News

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

about 1 hour ago
23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा
Top News

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

about 1 hour ago
डिलीवरी के बाद महिला की मौत
Top News

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

about 2 hours ago
पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 19 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 19 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 19 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 20 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 20 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 20 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!